-
आप भी अपनी खास पंसदीदा चीजों का बीमा करवा लेते हैं, वैसे ही बॉलीवुड और खेल हस्तियों ने भी अपने शरीर में खास अंगों का बीमा करवा रखा हैं। जी हां इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर मल्लिका शेरावत ने अलग अलग पार्ट्स का बीमा करवा रखा है। आइए देखते हैं किस हस्ती ने किस पार्ट का बीमा करवा रखा है।
-
प्रियंका चोपड़ा- प्रियंका चोपड़ा अपनी स्माइल के लिए जानी जाती है और उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए इसे और भी खास बनवाया है। प्रियंका ने अपनी स्माइल का इंश्योरेंस करवाने के साथ ही इसका कॉपीराइट भी करवाया है ताकि कोई सर्जरी से ऐसी स्माइल ना करवा सके।
-
नेहा धूपिया- अपने बोल्ड अवतार के लिए मशहूर नेहा धूपिया ने कई हिट फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपने हिप्स का बीमा करवा रखा है। ऐसे ही जेनिफर ने भी अपने हिप्स का बीमा करवा रखा है।
-
मल्लिका शेरावत- आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि मल्लिका शेरावत किस पार्ट का बीमा करवा सकती है… इसलिए मल्लिका ने पूरे बॉडी पार्ट्स का ही इंश्योरेंस करवा रखा है।
-
सानिया मिर्जा- सानिया मिर्जा ने आज टेनिस के दम पर पूरी दुनिया में अपना नाम किया है और सानिया अपने हाथों से ही कई कीर्तिमान रच पाई हैं। इसलिए सानिया ने अपने हाथों का बीमा करवा रखा है।
-
जॉन अब्राहम- बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने अपने शरीर में हिप्स का बीमा करवा रखा है। दोस्ताना फिल्म में काफी हैंडसम लगने वाले जॉन ने अपने हिप्स का बीमा करवा लिया था।
-
अमिताभ बच्चन- अमिताभ बच्चन को पूरी दुनिया में उनकी एक्टिंग और आवाज के लिए जाना जाता है। एक अच्छे एक्ट में उनकी आवाज ही काफी है, इसलिए अमिताभ ने अपनी आवाज का बीमा करवा रखा है।