-
एक जमाना था जब बॉलीवुड में स्टार्स अपने लुक के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं किया करते थे। जो मूंछें रखते थे वह स्क्रीन पर भी मूछ के साथ ही दिखते और जो क्लीन शेव थे वो बिना दाढ़ी के ही दिखते। हालांकि अब वक्त बदल गया है। पिछले कुछ सालों में एक्टर्स रोल के डिमांड के मुताबिक अपने लुक में आसानी से बदलाव कर ले रहे हैं। जो एक्टर्स पर्दे के बाहर क्लीन शेव रहना पसंद करते हैं वो भी फिल्मों में दाढ़ी के साथ दिख रहे हैं। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ एक्टर्स पर एक नजर: (All Pics: YouTube)
-
इसी साल रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर बड़ी दाढ़ी में नजर आए थे। उनके लुक को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
-
इसी साल सलमान खान भी सफेद दाढ़ी में नजर आए। ये पहली फिल्म थी जिसमें सलमान इस तरह से नजर आए।
-
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह का बियर्ड लुक देखा चुका है। फिल्म के लिए रणवीर को कई अवार्ड्स मिले।
-
अक्षय कुमार भी गब्बर इज बैक में दाढ़ी में नजर आ चुके हैं। अक्षय का ये लुक भी उनके फैंस को काफी पसंद आया था।
-
ऱितिक रौशन काइट्स फिल्म में दाढ़ी में नजर आए थे। रितिक रियल लाइफ में क्लीन शेव रहना पसंद करते हैं।
-
चक दे इंडिया के शाहरुख खान ने भी अपने बियर्ड लुक से दर्शकों का दिल जीता था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी।
-
अब्बास मस्तान की रेस में सैफ अली खान भी दाढ़ी के साथ सिल्वर स्क्रीन पर कमाल कर चुके हैं।
