-
भारत में कई ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां आप बादलों को करीब से देख सकते हैं। इन हिल स्टेशनों पर ऊंची चोटियां और घने जंगल हैं। इन जगहों पर हाइकिंग करने पर आप बादलों के बीच से गुजरते हुए एक अद्भुत अनुभव कर सकते हैं। चलिए आपको कुछ हिस स्टेशन्स के बारे में बताते हैं जहां एडवेंचर के साथ-साथ प्रकृति की सुंदरा का आनंद उठा सकते हैं।
-
Mussoorie Hill Station
उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक मसूरी हिल स्टेशन को ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। (Source: @mussoorietourism.in/instagram) -
Kodaikanal
कोडाइकनाल तमिलनाडु राज्य के डिंडीगुल जिले में स्थित एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह समुद्र तल से 2,133 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहां से पलानी पहाड़ियों, कुरिन्जी के जंगल और तालाबों का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है। ये जगह बादलों को बेहद करीब से देखने के लिए भी काफी मशहूर है। (Source: @kodaikanal_stays/instagram) -
Shimla Hill Station
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी और राज्य का सबसे बड़ा शहर है। इस जगह को ‘हिमालय की रानी’ भी कहा जाता है। यहां से हिमालय की पर्वतमाला का मनोरम नजारा देखा जा सकता है। अगर आप बादलों से ढकी पहाड़ियों को देखना चाहते हैं तो शिमला टॉप स्थलों में से एक है। (Source: @shimla_manali_tourism/instagram) -
Nandi Hills
नंदी हिल्स भारत के कर्नाटक राज्य के चिक्कबल्लापुर जिले में स्थित एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह समुद्र तल से 4800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर आपको न सिर्फ पक्षियों को देखने का मौका मिलेगा बल्कि हाइकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। वहीं बादलों से ढकी पहाड़ियों का मनोरम दृश्य देखकर आपको बहुत आनंद आएगा। (Source: Nandi Hills Bangalore/Facebook) -
Matheran Hill Station
माथेरान महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यह समुद्र तल से 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये देश का सबसे छोटा हिल स्टेशन है। इसे पॉल्यूशन फ्री हिल स्टेशन भी कहा जाता है। यहां से सह्याद्री पर्वतमाला का मनोरम नजारा भी देखा जा सकता है। (Source: @matherantourism/instagram) -
Nainital Hill Station
नैनीताल भारत के उत्तराखंड राज्य का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन नैनी झील और नैना देवी के लिए भी मशहूर है। यहां साल भर भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। एक तरफ जहां गर्मियों में यहां लोग गर्मी से राहत पाने के लिए आते हैं, तो वहीं सर्दियों में यहां बर्फबारी का आनंद लेने के लिए लोग पहुंचते हैं। (Source: @nainitaltourism/instagram)
