-
दुनिया खूबसूरत है। यहां तरह तरह की जगह हैं। किसी अच्छी जगह की फोटो देखकर एक बार को तो मन करने लगता है कि हम भी वहीं जाकर रहने लगें। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही खास खूबसूरती के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम आपको दुनिया के दस ऐसे शहरों के नाम बताने जा रहे हैं जो रहने के लिए सबसे अच्छे हैं, लेकिन इन दस शहरों में भारत का एक भी शहर नहीं है। सबसे पहले नंबर पर आता है मेलबर्न। मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य की राजधानी है। यह शहर अपने ट्रेंडी कैफे, बार और लेनवेज के लिए जाना जाता है। यह इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट्स 2017 की रैंकिंग में टॉप पर है। यह रैंकिंग स्थिरता, स्वास्थ्य, संस्कृति और पर्यावरण, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर की गई है।

इस रैंकिग में मेलबर्न को 100 में से 97.5 नंबर मिले हैं। -
दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना है। इसे 97.4 नंबर मिले हैं।
-
तीसरे पर कनाडा का वैंकूवर शहर है। इसे 97.3 नंबर मिले हैं।
-
97.2 नंबरों के साथ टोरोंटो चौथे नंबर पर है।
-
पांचवें नंबर पर कैलगिरी और एडिलेड हैं। इन्हें 96.6 नंबर मिले हैं।
-
पर्थ 95.9 नंबरों के साथ सातवें नंबर पर है।
-
पर्थ 95.9 नंबरों के साथ सातवें नंबर पर है।
-
95.6 नंबरों के साथ हेलसिंकी नौंवे नंबर पर है।
-
हैम्बर्ग 95 नंबरों के साथ टॉप टेन में सबसे नीचे है।