• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. the jail where america will keep the immigrants is called hell on earth

जिस जेल में प्रवासियों को रखेगा अमेरिका उसे ‘धरती का नर्क’ कहते हैं, सजा सुन आतंकियों की भी कांप उठती है रूह

Guantanamo Bay called hell on earth: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रवासियों को लेकर काफी सख्त हैं जिन्हें वो दुनिया के सबसे खतरनाक जेल ग्वांतानामो बे में रखेंगे। इसे धरती का नर्क भी कहा जाता है।

By: Vivek Yadav
Updated: January 30, 2025 15:18 IST
हमें फॉलो करें
  • Guantanamo Bay detention camp
    1/15

    अमेरिका की सत्ता में वापसी करते ही डोनाल्ड ट्रंप ने कई ऐसे फैसले लिए जिससे पूरी दुनिया हिल गई। खासकर प्रवासियों पर उनकी कार्रवाई ने पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। (Photo: Reuters)

  • 2/15

    डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनावी कैंपेन से ही अवैध प्रवासियों के मुद्दे को लेकर बेहद सख्त हैं उन्हें अमेरिका से बाहर करने के लिए अड़े हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई देशों पर हैवी टैरिफ लगाने की भी बात कही है। (Photo: Reuters)

  • 3/15

    अब उनका कहना है कि वो अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर शांत होने वाले नहीं है। उनका कहना है कि अमेरिका अवैध प्रवासियों को ग्वांतानामो खाड़ी में निर्वासित करेगा। उन्होंने कहा है कि अवैध प्रवासियों को घर देने के लिए ग्वांतानामो बे का उपयोग किया जाएगा। (Photo: Reuters)

  • 4/15

    ग्वांतानामो बे को धरती का नर्क कहा जाता है। अब तक इसका इस्तेमाल आतंकवादियों को रखने के लिए किया जाता था लेकिन अब इसमें आपराधिक रिकॉर्ड वाले अवैध प्रवासियों को भी रखा जाएगा। (Photo: Reuters)

  • 5/15

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में कहा है कि अधिकतर लोगों को इसके बारे में पता भी नहीं है कि इसमें कितने बिस्तर हैं। (Photo: Reuters) क्या छिड़ गया टैरिफ युद्ध? ट्रंप के ही लहजे में पेट्रो का जवाब, कोलंबिया से क्या-क्या खरीदता है अमेरिका

  • 6/15

    उन्होंने कहा है कि, हमारे पास ग्वांतानामो में 30,000 बिस्तर हैं, जहां हम अमेरिकी लोगों को खतरा पहुंचाने वाले खबसे खतरनाक अपराधी अवैध विदेशियों को हिरासत में रख सकते हैं। (Photo: Reuters)

  • 7/15

    इस जेल में अमेरिकी लोगों को खतरा पहुंचाने वाले सबसे खतरनाक अपराधी अवैध विदेशियों को हिरासत में रखा जाएगा। (Photo: Pexels)

  • 8/15

    ग्वांतानामो बे डिटेंशन सेंटर नौसेना स्टेशन ग्वांतानामो बे (NSGB) के भीतर एक संयुक्त राज्य सैन्य जेल है जो क्यूबा के तट पर है। (Photo: Reuters)

  • 9/15

    क्यूबा में मौजूद इस अमेरिकी बेस की स्थापना साल 1903 में हुई थी। लेकिन ग्वांतानामो बे अक्सर डिटेंशन सेंटर (जेल) को लेकर सुर्खियों में रहा है। (Photo: Pexels)

  • 10/15

    ग्वांतानामो बे डिटेंशन सेंटर साल 2002 में तब बनाया गया जब अमेरिका पर 9/11 हमला हुआ था। इसे अमेरिकी सरकार के जरिए आतंकवाद के संदिग्धों को हिरासत में रखने  के लिए बनाया गया था। (Photo: Pexels) डोनाल्ड ट्रंप के फैसले ने उड़ा दी यूनुस सरकार नींद, बड़ी संख्या में US को क्या भेजता है बांग्लादेश?

  • 11/15

    इस डिटेंशन सेंटर को दुनिया का नर्क इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पर ऐसी सजा दी जाती है जिसे सुनकर ही रूह कांप उठती है। (Photo: Pexels)

  • 12/15

    ऐसा कहा जाता है कि, इस डिटेंशन सेंटर में कैदियों को सोने नहीं दिया जाता है। इसके अलावा अपराधियों को पानी में भी डूबा कर रखा जाता है। (Photo: Pexels)

  • 13/15

    कैदियों को लंबे समय तक ऐसी पोजिशन में बांध कर रखा जाता है जिसमें उन्हें असहनीय पीड़ा होती है। (Photo: Pexels)

  • 14/15

    ग्वांतानामो बे डिटेंशन सेंटर को लेकर कहा जाता है कि यहां कैदियों को दिमागी तैर पर भी सजा दी  जाती है। कैदी को बेहद ही छोटी जगह में अकेले कैद कर दिया जाता है। (Photo: Pexels)

  • 15/15

    ग्वांतानामो बे डिटेंशन सेंटर की सुरक्षा इतनी कड़ी होती है कि यहां पर कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। (Photo: Indian Express) व्हाइट हाउस में कितने कमरे हैं? किस फ्लोर पर रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप

TOPICS
trending news
अपडेट
SIR 2.0 के ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में हटाए गए 3.68 करोड़ मतदाताओं के नाम, अंडमान में सबसे ज्यादा रहा आंकड़ा, जानिए अन्य राज्यों का हाल
भारत-बांग्लादेश तनाव: दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजदूतों को किया तलब
भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान: विलियमसन बाहर, केवल T20I खेलेंगे सेंटनर और रचिन
भारतीय महिलाओं की टी20 में सबसे बड़ी जीत, हरमनप्रीत कौर ने की मेग लेनिंग की बराबरी
‘अपनी राय वहीं रखो जहां…’, तेलुगु एक्टर शिवाजी के खिलाफ फूटा राम गोपाल वर्मा का गुस्सा, महिला आयोग ने भी भेजा नोटिस
कैब में बेटी की हाथ से बनाई पेंटिंग लगाकर चल रहा था एक पिता, सफर कर रही लड़की ने बना लिया प्यारा सा वीडियो
‘ट्रम्प ने कम से कम आठ एपस्टीन फ्लाइट में यात्रा की’, अमेरिका के न्याय विभाग ने जारी की नई फाइलें
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
शैफाली वर्मा ने 27 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, नहीं तोड़ पाईं ऋचा घोष और स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड
CAT 2025 Result: कैट रिजल्ट जारी होने की तारीख घोषित, 2.58 लाख उम्मीदवारों का खत्म होगा इंतजार
असम के कार्बी आंगलोंग में फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में लगाई आग, IPS समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इंटरनेट ठप
अमेरिका में रह रहे कश्मीरी ‘लॉबिस्ट’ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया, जानिए कौन है गुलाम नबी फई?
फोटो गैलरी
8 Photos
फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए? डाइट में जरूर जोड़ें ये सब्जियां
5 hours agoDecember 23, 2025
7 Photos
आर्ट के छात्रों को लिए स्मार्ट डिप्लोमा कोर्स, मोटी सैलरी के साथ कम बजट में सेट कर सकते हैं खुद का बिजनेस
6 hours agoDecember 23, 2025
11 Photos
चम्मच छोड़िए, हाथों से खाइए: आयुर्वेदिक विज्ञान की नजर से जानिए फायदे और क्यों है ये सबसे हेल्दी आदत
7 hours agoDecember 23, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US