-
अमेरिका की सत्ता में वापसी करते ही डोनाल्ड ट्रंप ने कई ऐसे फैसले लिए जिससे पूरी दुनिया हिल गई। खासकर प्रवासियों पर उनकी कार्रवाई ने पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। (Photo: Reuters)
-
डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनावी कैंपेन से ही अवैध प्रवासियों के मुद्दे को लेकर बेहद सख्त हैं उन्हें अमेरिका से बाहर करने के लिए अड़े हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई देशों पर हैवी टैरिफ लगाने की भी बात कही है। (Photo: Reuters)
-
अब उनका कहना है कि वो अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर शांत होने वाले नहीं है। उनका कहना है कि अमेरिका अवैध प्रवासियों को ग्वांतानामो खाड़ी में निर्वासित करेगा। उन्होंने कहा है कि अवैध प्रवासियों को घर देने के लिए ग्वांतानामो बे का उपयोग किया जाएगा। (Photo: Reuters)
-
ग्वांतानामो बे को धरती का नर्क कहा जाता है। अब तक इसका इस्तेमाल आतंकवादियों को रखने के लिए किया जाता था लेकिन अब इसमें आपराधिक रिकॉर्ड वाले अवैध प्रवासियों को भी रखा जाएगा। (Photo: Reuters)
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में कहा है कि अधिकतर लोगों को इसके बारे में पता भी नहीं है कि इसमें कितने बिस्तर हैं। (Photo: Reuters) क्या छिड़ गया टैरिफ युद्ध? ट्रंप के ही लहजे में पेट्रो का जवाब, कोलंबिया से क्या-क्या खरीदता है अमेरिका
-
उन्होंने कहा है कि, हमारे पास ग्वांतानामो में 30,000 बिस्तर हैं, जहां हम अमेरिकी लोगों को खतरा पहुंचाने वाले खबसे खतरनाक अपराधी अवैध विदेशियों को हिरासत में रख सकते हैं। (Photo: Reuters)
-
इस जेल में अमेरिकी लोगों को खतरा पहुंचाने वाले सबसे खतरनाक अपराधी अवैध विदेशियों को हिरासत में रखा जाएगा। (Photo: Pexels)
-
ग्वांतानामो बे डिटेंशन सेंटर नौसेना स्टेशन ग्वांतानामो बे (NSGB) के भीतर एक संयुक्त राज्य सैन्य जेल है जो क्यूबा के तट पर है। (Photo: Reuters)
-
क्यूबा में मौजूद इस अमेरिकी बेस की स्थापना साल 1903 में हुई थी। लेकिन ग्वांतानामो बे अक्सर डिटेंशन सेंटर (जेल) को लेकर सुर्खियों में रहा है। (Photo: Pexels)
-
ग्वांतानामो बे डिटेंशन सेंटर साल 2002 में तब बनाया गया जब अमेरिका पर 9/11 हमला हुआ था। इसे अमेरिकी सरकार के जरिए आतंकवाद के संदिग्धों को हिरासत में रखने के लिए बनाया गया था। (Photo: Pexels) डोनाल्ड ट्रंप के फैसले ने उड़ा दी यूनुस सरकार नींद, बड़ी संख्या में US को क्या भेजता है बांग्लादेश?
-
इस डिटेंशन सेंटर को दुनिया का नर्क इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पर ऐसी सजा दी जाती है जिसे सुनकर ही रूह कांप उठती है। (Photo: Pexels)
-
ऐसा कहा जाता है कि, इस डिटेंशन सेंटर में कैदियों को सोने नहीं दिया जाता है। इसके अलावा अपराधियों को पानी में भी डूबा कर रखा जाता है। (Photo: Pexels)
-
कैदियों को लंबे समय तक ऐसी पोजिशन में बांध कर रखा जाता है जिसमें उन्हें असहनीय पीड़ा होती है। (Photo: Pexels)
-
ग्वांतानामो बे डिटेंशन सेंटर को लेकर कहा जाता है कि यहां कैदियों को दिमागी तैर पर भी सजा दी जाती है। कैदी को बेहद ही छोटी जगह में अकेले कैद कर दिया जाता है। (Photo: Pexels)
-
ग्वांतानामो बे डिटेंशन सेंटर की सुरक्षा इतनी कड़ी होती है कि यहां पर कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। (Photo: Indian Express) व्हाइट हाउस में कितने कमरे हैं? किस फ्लोर पर रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप