-
शादी वो बंधन है जिसके बाद मनुष्य अपने जीवनसाथी के साथ नए जीवन की शुरुआत करता है। दुनिया में शादी की अलग-अलग परंपराएं हैं। (Photo: Pexels)
-
कई ऐसी परंपराएं हैं जिन पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल होता है। (Photo: Pexels)
-
दुनिया का एक देश ऐसा है जहां शादी पर दुल्हन के मुंह पर कालिख पोता जाता है। (Photo: Pexels)
-
सिर्फ दुल्हन ही नहीं बल्कि दूल्हा के मुंह पर भी लोग कालिख पोतते हैं। आइए जानते हैं ये कहां की अजीब परंपरा है और लोग ऐसा क्यों करते हैं: (Photo: Pexels)
-
ये परंपरा दुनिया के खूबसूरत देशों में से एक स्कॉटलैंड की है जहां पर शादी करने वाले जोड़ों का मुंह काला किया जाता है। (Photo: Pexels)
-
स्कॉटलैंड के कई हिस्सों में ये अजीबो-गरीब परंपरा अब भी निभाई जाती है। यहां शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को काला किया जाता है। (Photo: Pexels) यहां लोग कराते हैं डेड बॉडी की शादी? कब्र से निकालते हैं कुंवारी महिला का कंकाल
-
इसके पीछे यहां के लोगों की मान्यता है कि इससे उनकी जिंदगी में नकारात्मकता खत्म हो जाती है और खुशहाल जिंदगी बिताते हैं। (Photo: Pexels)
-
स्कॉटलैंड में लोगों के बीच ये मानना है कि अगर न्यूली मैरिड कपल के आसपास कोई बुरी आत्माएं हैं तो वो इससे दूर हो जाती हैं। (Photo: Pexels)
-
इस परंपरा को निभाने के लिए दूल्हा-दुल्हन के दोस्त और रिश्तेदार इसके लिए काफी दिनों से तैयारी करते हैं। (Photo: Pexels)
-
मुंह काला करने के लिए वो काफी समय से ही चिड़ियों के पंख, खराब हो चुके सॉस, सड़े अंडे बेकार हो चुकी करी, फटा दूध, जूतों की पॉलिश, तार, कोका पाउडर और अन्य कई चीजें इकट्ठा करते हैं। (Photo: Pexels)
-
इसके बाद शादी वाले दिन दूल्हा-दुल्हन पर ये सारी चीजें उड़ेल देते हैं। (Photo: Pexels)
-
सिर्फ इतना ही नहीं कई जगहों पर कपल्स को आसपास के इलाकों में घुमाया भी जाता है। (Photo: Pexels)
-
इसी तरह की दिलचस्प खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम से जुड़े रहें। (Photo: Pexels) यहां सुहागरात पर बेटी और दामाद के साथ सोती है दुल्हन की मां, अगले दिन सुनाती है पूरा किस्सा
