-
Tesla Owner Elon Musk: स्पेस-एक्स के संस्थापक और टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति (World's Richest Man) हैं। उनकी कुल संपत्ति 185 बिलियन डॉलर (1 खरब 85 अरब डॉलर) से भी ज्यादा है। 50 वर्षीय एलन मस्क की जिंदगी में 5 लड़कियां रही हैं। इनमें से कुछ से मस्क ने शादी की तो कुछ से सिर्फ प्यार किया। आइए जानें किन-किन पर आया दुनिया के सबसे अमीर शख्स का दिल:
-
एलन मस्क ने साल 2000 में जस्टिन विल्सन से शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी। साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया।
-
तलाक के कुछ हफ्तों बाद ही एलम मस्क अमेरिकन एक्ट्रेस Talulah Riley पर दिल हार बैठे। 2010 में दोनों ने शादी रचाई। 2012 में दोनों अलग हो गए। तलाक के सालभर बाद एलन मस्क ने Talulah Riley से दोबारा शादी रचाई और फिर दोबारा से तलाक भी हुआ।
-
Talulah Riley के बाद मस्क की जिंदगी में पॉपुलर हॉलीवुड एक्ट्रेस कैमरन डियाज की एंट्री हुई। दोनों के अफेयर की खूब चर्चा हुई लेकिन कुछ महीनों में ही दोनों अलग हो गए।
-
अमेरिकन एक्ट्रेस एंबर हर्ड के साथ भी एलन मस्क दो साल रिलेशनशिप में रहे।
-
एंबर हर्ड के बाद एलन मस्क सिंगर ग्राइम्स पर दिल हार बैठे। 2017 से दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने शादी नहीं रचाई है।
-
रोलिंग स्टोन को दिये हालिया इंटरव्यू में एलन मस्क ने अपने लव अफेयर्स के बारे में बताया था कि वह बेहद रोमांटिक शख्स हैं। उन्हें अकेले रहना बिल्कुल पसंद नहीं आता। मस्क ने कहा था कि उनके लिए सबसे बुरा है बराबर के तकिये पर किसी का ना सोना। (Photos: Reuters And Social Media)