-

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma: तारक मेहता का उल्टा चश्मा मनोरंज की दुनिया का बेहद पॉपुलर नाम है। यह टीवी शो पिछले 12 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो की लोप्रियता का अंदाजा यूं लगाया जा सकता है कि इसमें काम करने वाले कलाकार अपने किरदार के नाम से ही जाने जाते हों। फिर चाहे वह जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी हों या फिर दयाबेन का किरदार निभा चुकीं दिशा वकानी। इस हिट शो में कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने आज तक शादी नहीं की है। आइए जानते हैं उनके नाम(Photos: Social Media):
-
शो की महत्वपूर्ण किरदार मिसेज अंजलि तारक मेहता का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता 42 साल की हैं। उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचने के बावजूद उन्होंने अकेले रहना ही उचित समझा है। वह अभी तक अविवाहित हैं।
-
'बबीता जी' बनीं मुनमुन दत्ता भी 41 साल की हो गई हैं लेकिन उन्होंने शादी नहीं की है।
-
शो में 'बबीता जी' के पति के किरदार में नजर आने वाले मिस्टर अय्यर उर्फ तनुज महाशब्दे 46 साल के हो गए हैं औऱ अविवाहित हैं।
-
42 साल के निर्मल सोनी शो में डॉ. हाथी का रोल प्ले कर रहे हैं। उन्होंने ने अभी तक शादी नहीं रचाई है।
-
शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा पॉपुलर होने वाले गुरचरन सिंह 40 साल से ज्यादा के हो गए हैं। वह अब तक कुंवारे हैं।