-

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन का लोकप्रिय सीरियल है। इस शो के 3000 से ज्यादा एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं। शो में यूं तो कई कलाकार नए आए औऱ कई बीच में ही इसे छोड़कर चले गए, लेकिन कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जो शो के साथ पहले दिन से जुड़े हैं। ऐसा ही एक नाम है मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का। मुनमुन तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी (Babita Ji) का किरदार निभाती हैं।
-
मुनमुन दत्ता ने अपना एक्टिंग करियर साल 2004 में हम सब बाराती नाम के सीरियल से शुरू किया था। उसके बाद वह कुछ फिल्मों में भी नजर आईं।
-
2006 में मुनमुन कमल हासन जैसे एक्टर के साथ मुंबई एक्सप्रेस में दिखीं तो वहीं हॉलीडे फिल्म में उन्होंने डिनो मारियो के साथ भी काम किया। 2008 से मुनमुन दत्ता तारक मेहता काउल्टा चश्मा में काम कर रही हैं।
मुनंमुन दत्ता के सोशल मीडिया में लाखों फॉलोअर्स और फैंस हैं। मुनमुन सोशल मीडिया में काफी एक्टिव भी हैं। वह कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात भी रखती हैं। -
मुनमुन कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं। हालांकि वह ट्रोल्स को कोई तवज्जो नहीं देतीं औऱ उन्हें सीधे ब्लॉक कर देती हैं।
मुनमुन दत्ता मी़डिया इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि कैसे कुछ ट्रोल्स नीचता की हद तक गिर जाते हैं। उनका कहना था कि कुछ बेहूदे ट्रोल्स उन्हें अश्लील मैसेज और फोटोशॉप्ड फोटोज भेजते हैं। मुनमुन दत्ता ने बताया था कि सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील और वाहियात हरकतें करने वालों को खिलाफ वह पुलिस में भी जा चुकी हैं।