-
Syrian Crisis: भू-मध्यसागर के तट पर इस्राइल तथा इराक के बीच स्थित सीरिया मध्य-पूर्व का महत्त्वपूर्ण देश है। इसकी राजधानी दमिश्क है। यहां वर्ष 1973 में संविधान लागू होने के बाद से अब तक ‘अरब समाजवादी पार्टी’ (बाथपार्टी) सत्ता में है तथा यहां के राष्ट्रपति बशर-अल-असद हैं। सीरियाई गृह युद्ध सीरिया में सत्तारूढ़ बाथ सरकार के समर्थकों एवं विपक्षियों के बीच चल रहा सशस्त्र संघर्ष है। यह संघर्ष मार्च, 2011 में प्रारंभ हुआ और शीघ्र ही पूरे देश में फैल गया। यह विरोध प्रदर्शन वास्तव में अरब जगत में चल रही अरब क्रांति (अरब स्प्रिंग) का हिस्सा है। (PHOTO: REUTERS)
-
Syrian Crisis: यहां विरोधकर्ताओं की मांग है कि राष्ट्रपति बशर-अल-असद, जो कि वर्ष 1971 से सत्तारूढ़ हैं, पद त्याग करें और बाथपार्टी के शासन का अंत हो। 5 वर्ष के सशस्त्र संघर्ष के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका तथा रूस की मध्यस्थता से सरकार एवं विपक्षियों के मध्य संघर्ष विराम पर सहमति बनी जिसे 27 फरवरी, 2016 से लागू कर दिया गया। (PHOTO: REUTERS)
-
Syrian Crisis: लेकिन यह युद्धविराम एक हफ्ते तक भी लागू नहीं रह सका। संघर्ष विराम टूटने के बाद सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले अलेप्पो शहर में रूस के हवाई हमलों में बड़े पैमाने पर जानमाल की तबाही हुई है। पिछले 24 घंटे में रूसी लड़ाकू विमानों ने सीरियाई सेना के साथ मिलकर 200 हमले किए, जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए। (PHOTO: REUTERS)

Syrian Crisis: जानकारी के मुताबिक यह हमले बैरल और वैक्यूम बमों से किए गए। यूरोपीय यूनियन ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के खिलाफ करार देते हुए इन्हें तुरंत रोकने की अपील की है। इस मसले पर ब्रिटेन, फ्रांस अमेरिका ने यूएनसएससी की बैठक बुलाई है। (PHOTO: REUTERS) -
Syrian Crisis: शनिवार को हुए इन हमलों ने सीरिया की बर्बादी की एक बार फिर तस्वीरेंं दुनिया के सामने हैं। इन हमलों से बचने के लिए हर कोई ईधर-उधर भाग रहा था। हवाई हमलों से खंडहर हुए मकानों के बीच काेई अपना बचा हुआ सामान समेटने में लगा हुआ था। लेकिन हर कोई दर्द से भरा था और अपनी इस मजबूरी के लिए खुद को ही कोस रहा था। (PHOTO: REUTERS)
-
Syrian Crisis: इस हवाई हमले में ज्यादातर बेगुनाह लोग मारे गए हैं, जिनमें मासूम बच्चे भी हैं। मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। कई घायल हुए हैं, जिससे मौत का यह आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। (PHOTO: REUTERS)
-
Syrian Crisis: विद्रोहियों के कब्जे वाले हिस्से में ढाई लाख लोग रह रहे हैं, जिसकी वजह से सेना के हमले में बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे जा रहे हैं। (PHOTO: REUTERS)
-
Syrian Crisis: अमरीका ने इस हमले के लिए खेद प्रकट किया है और इसे गलती से हुई घटना बताया है। अमरीका ने कहा है कि हवाई हमले के निशाने पर इस्लामिक स्टेट के लड़ाके थे। (PHOTO: AP)

Syrian Crisis: हमले के बाद प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सहायता दल पहली खेप रवाना कर दी गई है।(PHOTO: REUTERS) -
Syrian Crisis: हमले की चपेट में बशकतीन शहर भी आया। यहां एक ही परिवार के 15 लोग मारे गए। सीरिया का कमर्शियल कैपिटल रहे इस शहर पर 2012 से विद्रोहियों का कब्जा है। (PHOTO: REUTERS)