-
कहते हैं बीमारियों का सीधा संबंध पेट से होता है। अगर आपका पेट ही ठीक नहीं तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता। अनियमित दिनचर्या और खान-पान के कारण कब्ज और पेट गैस की समस्या आम बीमारी की तरह हो गई है। ऐसे में कई बार आपका पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता है तो इसका मतलब आप कब्ज के शिकार हैं। कब्ज का सीधा मतलब होता है कि आपके शरीर में तरल पदार्थ की कमी है।
-
इसलिए होता है कब्ज : कब्ज का मुख्य कारण यह हैं की शरीर में पानी और दुसरे प्रकार के तरल पदार्थो की कमी हो गयी हैं। इन्ही तरल पदार्थो की कमी के चलते आंतो में मल सुख जता हैं तथा सुबह शौच क्रिया के दौरान बल प्रयोग करना पड़ता हैं।
-
प्रतीकात्मक चित्र
-
पानी: दिनभर में करीब 8-10 ग्लास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा सुबह उठने के बाद गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे आंतों को काम करने में आसानी होती है।
-
अमरूद और पपीता: पका हुआ अमरूद और पपीता कब्ज के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अमरूद और पपीता को किसी भी समय खाया जा सकता है।
-
त्रिफला: 20 ग्राम त्रिफला रात को एक लिटर पानी में भिगोकर रख दीजिए। सुबह उठने के बाद त्रिफला को छानकर उस पानी को पी लीजिए। इससे कुछ ही दिनों में कब्ज की शिकायत दूर हो जाएगी।
-
एक्सरसाइज : कब्ज की समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और योगा करना चाहिए। गरिष्ठ भोजन करने से बचें।
