-
जादू-टोने और काले जादू को लेकर समाज में कई भ्रांतियां और अंधविश्वास फैले हुए हैं। अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि उन पर किसी ने जादू-टोना कर दिया है। ऐसा माना जाता है कि जादू-टोना किसी को फायदा भी पहुंचा सकता है और नुकसान भी पहुंचा सकता है।
-
अगर आपके मन में भी ऐसी कुछ बातें हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। वृंदावन के रहने वाले प्रेमानंद महाराज ने लोगों को तंत्र-मंत्र, जादू-टोने और बाहरी चक्कर की सच्चाई के बारे में बताया है।
-
प्रेमानंद महाराज का कहना है कि जादू-टोना किसी और का नहीं, बल्कि हमारे खुद के दिमाग का चक्कर है। यह बाहरी चक्कर नहीं है, यह आपके मन का आंतरिक मामला है।
-
उनका कहना है कि जादू-टोना का कोई अस्तित्व नहीं है और यह सब हमारे कर्मों का ही परिणाम है। जिसका फल हमें इसी जीवन में भुगतना पड़ता है।
-
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हमें जब दुख भोगना होता है, तो हमारी बुद्धि हमें धोखा दे देती है। मन को लगता है कि किसी ने हमारे साथ कुछ किया है जिसके कारण हमें और ज्यादा परेशानियां होने लगती हैं।
-
उन्होंने कहा, “लेकिन अगर आप भगवान का नाम जपते हैं तो सब ठीक हो जाता है। यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि उस पर किसी ने जादू-टोना किया है तो उसे प्रतिदिन एक भागवत कथा का पाठ करना चाहिए।”
-
प्रेमानंद महाराज ने यह भी कहा कि अगर आप पाठ नहीं कर सकते तो आधे घंटे कीर्तन करें और ठाकुर जी के सामने दीपक जलाएं। भगवान का नाम जपने और स्मरण करने से सब कुछ ठीक हो जाता है।
(Photos Source: PremanandJi Maharaj/Facebook)
(यह भी पढ़ें: प्रेमानंद जी महाराज ने बताया पत्नी की कौन सी बातें दूसरों से नहीं बतानी चाहिए? गांठ बांध लें पति ये 6 चीजें)
