-
दक्षिण भारत में खुद को बाबा बताने वाले स्वामी नित्यानंद का साल 2010 में एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में उनके साथ एक एक्ट्रेस नजर आ रही थी। जो कि बेहद आपत्तिनजक अवस्था में थी। हाल ही इस एक महिला के बारे में खुलासा हुआ है। नित्यानंद के साथ नजर आ रही महिला कोई आम महिला नहीं बल्कि एक एक्ट्रेस है। आगे की स्लाइड में जानिए कौन है वह महिला।
-
बता दें कि दक्षिण भारत के एक खबरिया चैनल ने उसकी कुछ फोटो मार्च 2010 में दिखाई थीं। सेक्स सीडी में नित्यानंद के साथ जो महिला नजर आती हैं, वह तमिल एक्ट्रेस रंजीता हैं।
-
रंजीता तमिलनाडु की फिल्म एक्ट्रेस है। उनका असली नाम श्री वल्ली है। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्देशक पी.भारतीराजा ने उनका नाम रंजीता रखा था। तमिल फिल्मों में रंजीता को लाने वाले भी वही थे। 1992 में नदोदी थेंद्रल से रंजीता के फिल्मी करियर का आगाज हुआ था।
-
तमिल के अलावा वह तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में नामी कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं।
-
रंजीता को नंदी अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। यह उन्हें 1996 में तेलुगू फिल्म माविचिगुरू में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए मिला था।
-
लेकिन नित्यानंद के मामले को लेकर उनका फिल्मी करिअर खत्म हो गया है। उन्होंने खुद को इस मामले से बचाने के लिए सेक्स सीडी को लेकर छेड़छाड़ के आरोप लगाए लेकिन जांच में क्लीयर हो गया कि सीडी में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई। बता दें कि बेंगलुरू स्थित फॉरेंसिक साइंसेज लैबोरेट्री ने पुष्टि की थी कि वीडियो के साथ किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी। मगर नित्यानंद ने इस दावे का खंडन किया और जांच पर सवाल उठाए। मगर मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो हाल ही में सेंट्रल फॉरेंसिक लैब ने भी इस मामले में खुलासा किया है।
-
रंजीता की शादी सेना के मेजर राकेश मेनन से साल 2000 में हुई। हालांकि ये शादी कुछ दिन ही चली और बाद में दोनों अलग हो गए।
-
रंजीता ने वीडियो में खुद के होने की बात से इन्कार किया था। 2013 में वह बेंगलुरू चली गईं, जहां उन्होंने सन्यासिन बनने का ऐलान किया।
