-
'महेंद्र सिंह धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी का किरदार निभाने वाले अभिनेता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'केदारनाथ' और 'ड्राइव' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। 'केदारनाथ' में सुशांत, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। यहां हम आपको सुशांत सिंह राजपूत के फिल्मों के बारे में बात नहीं करेगें बल्कि उनके यूनीक घर से रूबरू कराएंगे। यूं तो आपने कई शानदार बंगले देखे होंगे लेकिन लेकिन सुशांत सिंह के घर में कुछ अलग तरह की चीजें आपको दिखाई देंगी। कुछ दिन पहले सुशांत के घर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें एशियन पेंट्स की ओर से जारी किया गया है। नीचे क्लिक करके देखें कैसा है रील लाइफ के धोनी का लग्जूरियस घर और क्या है खासियत। (all image courtesy, Stories in Motion)
सुशांत सिंह के घर में ऐसा बड़ा टेलिस्कोप लगा है जिससे वह घर बैठे चांद का दीदार करते हैं। सुशांत ने यह टेलिस्कोप अपने लिविंग रूम में लगा रखा है। इस टेलीस्कोप को वह 'टाइम मशीन' कहते हैं, जिसके जरिए वह बुध ग्रह, बृहस्पति ग्रह के चांद और एंड्रोमेडा गैलेक्सी को बेहद करीब से देख सकते हैं। -
बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुशांत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने मुंबई स्थित शानदार अपार्टमेंट की झलक दर्शकों को दिखाई थी। जब सुशांत अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बुडापेस्ट में थे, तभी उन्होंने इस घर का वीडियो दिखाया था।
-
सुशांत अपने लिविंग रूम को ट्रैवलिंग रूम कहते हैं, क्योंकि इस रूप की दीवाल पर लगीं पेटिंग्स व तस्वीरें में इतिहास और भविष्य, दोनों की झलकियां देखने को मिलती हैं। इस रूम में कई तरह के एंटीक आइटम्स हैं।
-
सुशांत सिंह ने अपने घर के एक हिस्से में कई तरह के विमान और कारों को मॉडल रखे हैं। सुशांत सिंह बचपन से ही पायलट और एस्ट्रोनॉट बनने का ख्वाब देखते थे लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वह एक्टर बन गए। उनके घर का यह हिस्सा बयां करता है कि यकीनन बचपन में उनका सपना एस्ट्रोनॉट या पायलट बनना रहा होगा। बता दें कि सुशांत सिंह 'चंदा मामा दूर' के में भी आने वाले हैं, जिसमें वह एक एस्ट्रोनॉट की भूमिका में दिखाई देंगे। रियल में न सही रील में तो वह इस किरदार को अदा कर ही पाएंगे।
-
सुशांत सिंह अपने रूम के लिए काफी चीजें कलेक्ट करके रखते हैं। आप उनके रूम में एयरप्लेन्स के मॉडल के अलावा 15वी शताब्दी में युद्ध के दौरान पहने जाने वाले हेलमेट को भी देख सकते हैं। इसके अलावा उनके नासा टूर के फोटोज और स्पेस शटल्स के मॉडल्स भी यहां देखने को मिल जाएंगे। वह अपनी हर यादगार ट्रिप से कुछ न कुछ चीजें घर में संजोकर रखते हैं। इस रूम में वह तमाम नई पुरानी चीजों का कलेक्शन रखते हैं।
सुशांत सिंह का यह स्टडी रूम में हैं, जहां पर उन्होंने यलो रंग की टेबल रखी है। सुशांत सिंह को पीला रंग बेहद पसंद है। -
इस रूम में सुशांत सिंह अपनी पसंदीदा सारी किताबों को रखते हैं।
-
सुशांत ने अपने घर एक हिस्से को एंटरटेनमेंट जोन बना रखा है। इस रूम में उन्होंने एक फिल्मी प्रोजेक्टर भी लगा रखा है। इसमें वो अपनी पसंदीदा फिल्में देखते हैं।
