-

अपनी एक्टिंग से करोड़ों फैंस कमाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। कैमरे के सामने हमेशा हंसते मुस्कुराते दिखने वाले सुशांत की जिंदगी में इतनी परेशानियां थीं कि उन्होंने मौत को गले लगा लिया। सुशांत अपनी तकलीफ किसी के साथ बयां भी नहीं करते थे। हालांकि कई मौकों पर उनके कपड़ों ने उनका हाल-ए-दिल बयां किया था। देखिए कैसे:
-
सुशांत सिंह की लव लाइफ अकसर चर्चा में रहती थी। कभी अंकिता लोखंडे के साथ तो कभी रिया चक्रवर्ती और कृति सेनन तक के संग उनके रिलेशनशिप की खबरें आईं। सुशांत के इस टीशर्ट पर लिखे मैसेज से समझा जा सकता है कि उनकी लव लाइफ में भी काफी उलझने थीं।
-
सुशांत की लाइफ में कभी भी प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया। कई बार ब्रेकअप के बाद वह सिंगल ही रहे।
-
सुशांत सिंह राजपूत हर वक्त सच की तलाश में रहते थे। कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है उनकी टीशर्ट पर लिखा यह मैसेज।
-
सुशांत बड़े सपने देखते थे। इन्हीं सपनों को पूरा करने वह मुंबई आए थे। अपने तमाम सपनों को सुशांत ने पूरा भी किया।
-
सुशांत दोस्तों के दोस्त थे। इस बात की तस्दीक उनके साथ काम कर चुके कई कलाकार कर चुके हैं। उनके टीशर्ट पर लिखा मैसेज भी बता रहा है कि वह दोस्तों को कितना मानते थे।
-
सुशांत पपराजी से दूर ही रहना पसंद करते थे। उनके टीशर्ट पर लिखा मैसेज भी इसी ओर इशारा कर रहा है।
-
(All Photos: Sushant Singh Rajpoot Fan club Instagram page)