-
Super Blue Moon August 2023 India: आज यानि 30 अगस्त की शाम दिखने वाला चांद बेहद खास है। आज दिखाई देने वाले चांद को सुपर ब्लू मून कहा जा रहा है। आइए जानते हैं आज के चांद की कुछ खास बातें:
-
आज चांद पृथ्वी के सबसे पास होगा। जब चांद पृथ्वी के सबसे पास हो और उस दिन पूर्णिमा भी हो तो उसे सुपरमून कहते हैं। खगोलशास्त्री रिचर्ड नोल ने 1979 में पहली बार ‘सुपरमून’ शब्द का इस्तेमाल किया था।
-
सुपरमून वाले दिन दिखाई देने वाला चांद काफी बड़ा और चमकदार नजर आता है। ऐसा इसलिए ही होता है क्योंकि उस दिन वह धरती के काफी पास होता है।
-
जब भी कभी एक महीने में दो बार पूर्णिमा पड़ जाए तो दूसरी पूर्णिमा पर पड़ने वाले चांद को ब्लू मून कहते हैं। अगस्त महीने में 1 तारीख के बाद आज 30 अगस्त को फिर से पूर्णिमा है।
-
दूसरी पूर्णिमा के साथ ही चांद के पृथ्वी के सबसे निकट होने के चलते इसे सुपर ब्लू मून कहा जाता है।
-
कुछ लोगों को लगता है कि ब्लू मून वाले दिन चांद नीला दिकाई देता है। हालांकि ये सरासर गलत है। ब्लू मून बस एक साइंटिफिक टर्म है जिसे एस्ट्रोलॉजर्स यूज करते हैं।
-
सुपरमून सबसे अच्छे तरीके से सूर्यास्त के तुरंत बाद दिखता है। देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में साम 6 जबकर 46 मिनक के करीब सुपर ब्लू मून को देखा जा सकता है। (All Photos: AP/Reuters)