-
सनी लियोनी को बॉलीवुड में आए पांच साल हो चुके हैं। इस दौरान वे कई हिट फिल्मों में भी काम कर चुकी है। लेकिन सनी लियोनी को मानना है कि बॉलीवुड ने उन्हें अभी तक ठीक तरह से नहीं अपनाया है। हालांकि उन्होंने बताया कि आमिर खान और रनवीर अच्छे हैं। आगे जानिए सनी लियोनी ने ऐसा क्यों कहा (Express Photo)
-
जल्द ही रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'वन नाइट स्टैंड' के बारे में सनी लियोन ने कहा कि कोई माने या ना माने, इस बात (वन नाइट स्टैंड) का वजूद है। भारत हो या पश्चिमी देश कहीं पर भी लोग अपने अंतरंग पलों के बारे में बात नहीं करते। सनी ने कहा कि पूरी दुनिया में डबल स्टैंडर्ड है। लंबे समय से महिलाओं और पुरुषों की बराबरी की लड़ाई चल रही है। यह आज की बात नहीं है। (Express Photo)
-
हाल के दिनों में इंटरव्यू में उनसे उनके पहले के पेशे को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में सनी ने कहा कि मैं किसी व्यक्ति के विचारों को नहीं बदल सकती। यदि मुझसे मिलने के बाद वे उनके विचार बदल जाए तो यह अच्छी बात है। बार-बार लोगों से नहीं कह सकती कि मेरी भी भावनाएं हैं। मैं वास्तविक इंसान हूं। कई बार लोग पहले से ही धारणाएं बनाकर आते हैं। (Express Photo)
-
सनी लियोनी ने कि उन्हें आज भी नहीं लगता कि वे बॉलीवुड में फिट होती है। मैं लोगों को टीवी, रेड कार्पेट और अन्य जगहों पर देखती हूं तो लगता है कि वे कितने कूल हैं। लेकिन मैं इतनी कूल नहीं हूं। जब मैं इस इंडस्ट्री में आई थी तो मैं अकेली थी। एक अवार्ड शो में लोग नहीं चाहते थे कि मैं स्टेज पर उनके साथ जाऊं। इंडस्ट्री में मेरे कुछ दोस्त हैं। आमिर खान और किरण राव ने मुझे अपने घर बुलाया, वे काफी अच्छे लोग हैं। लेकिन अभी भी ऐसा कोई नहीं है जिसे मैं अलसुबह 4 बजे फोन कर सकूं। (Express Photo)
-
बॉलीवुड के हॉटेस्ट एक्टर के बारे में पूछे जाने पर सनी लियोनी ने बताया कि रनवीर सिंह रोचक और अच्छे इंसान हैं। आमिर खान गुड लुकिंग हैं। अपनी लोकप्रियता के बारे में सनी ने कहा कि मेरे प्रशंसकों की वजह से ही मैं यहां हूं। अगर किसी दिन मैं नंबर दो पर आ जाती हूं तो नंबर वन बनने वाले के लिए मेरे मन में खुशी होगी। इसका मतलब होगा कि उसने मुझसे ज्यादा मेहनत की। (Agency Photo)
-
सनी लियोनी की मूवी One Night Stand 6 मई को रिलीज होने वाली है। मूवी के सनी के साथ तनुज विरवानी लीड रोल में हैं। सनी लियोनी ने अपने वन नाइट स्टैंड के अनुभव शेयर करते हुए कहा कि जब वे सिंगल थीं तो वन नाइट स्टैंड किया करती थीं। उन्होंने कहा कि अगर दोनों की सहमति से वन नाइट स्टैंड किया जाता है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब उनके पास उनका प्यारा सा पति है इसलिए अब वे किसी के साथ वन नाइट स्टैंड ना तो कर सकतीं और ना ही आगे करेंगी। (Agency Photo)
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की फिल्मों को दर्शकों का भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। बावजूद इसके सनी लियोनी को अपने रिश्तदारों का साथ नहीं मिला है। उनके रिश्तदारों ने अभी तक उनसे बात भी नहीं की है। सनी ने इंटरव्यू में बताया कि उनके रिश्तेदार उनसे बात नहीं करते। वे उन्हें पसंद नहीं करते और इस बात से वह दुखी है। बिग बॉस के बाद से रिश्तेदारों ने संबंध तोड़ लिए। पूरे भारत ने मुझे अपना लिया लेकिन रिश्तेदारों ने अभी तक मुंह मोड़ रखा है।
-
सनी लियोनी को हालांकि इस बात से अब खास फर्क नहीं पड़ता। वह बताती हैं कि उनके पति डेनियल, भाई, डेनियल के माता-पिता और उनके दोस्त ही अब उनका परिवार है। यह लोग बुरे समय में भी उनके साथ रहें। जबकि करीबी रिश्तेदारों ने एक फोन तक नहीं किया। हालांकि सनी लियोनी अपने पिता की तारीफ करती हैं और चाहती हैं कि पूरी दुनिया के मर्द उनकी तरह ही औरतों का ख्याल रखें।
-
पिता के बारे में सनी लियोनी ने बताया, 'मेरे पिता ने हमेशा मेरी मां की मदद की। मेरे पिता खाना बनाने और बर्तन मांजने में भी मां की मदद करते थे। दोनों की परवरिश भारत में हुई। इसके चलते दोनों में भारतीय संस्कार मौजूद हैं।' सनी पति डेनियल की भी प्रशंसा करती है। वह कहती है कि उन्होंने एक संपूर्ण जेंटलमैन से शादी की है। हम सब काम साथ करते हैं। घर के काम के लिए हममें 'मैं' और 'मेरा' जैसा कुछ बंटा हुआ नहीं है।
-
फिल्मों में आने से पहले सनी लियोनी पॉर्नस्टार थी। इस वजह से उन्हें कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनकी पहली फिल्म 'रागिनी एमएमएस' के प्रमोशन के दौरान इंदौर में उन्हें जाने की अनुमति नहीं मिल पाई थी। इसी तरह से एक बार गुरुद्वारे में भी उन्हें नहीं जाने दिया गया।
-
हाल में आमिर खान ने सनी लियोनी के साथ काम करने की इच्छा जतार्इ है। सनी लियोनी खुद भी बड़े और स्थापित एक्टर्स के साथ काम करना चाहती हैं। हाल ही में कई बार उन्होंने ऐसी राय रखी है।
-
सनी लियोनी टीवी पर भी शो कर चुकी हैं। वह एमटीवी के 'स्पिलिट्सविला' को होस्ट कर चुकी हैं। जल्द ही उनकी कई फिल्में रीलीज भी होंगी। जनवरी में उनकी 'मस्तीजादे' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई थी।
-
पॉर्न इंडस्ट्री में 10 साल गुजारने के बाद सनी ने इसे छोड़ दिया। पांच साल से वह मुंबई में हैं। वे अब तक आधा दर्जन हिंदी फिल्में कर चुकी हैं। साथ ही आइटम सॉन्ग और वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।
-
सनी लियोनी ने पोर्न स्टार से बॉलीवुड कलाकार बनने का सफर तय करने के दौरान लंबा संघर्ष किया है। कनाडा के ओंटारिया में 13 मई 1981 को जन्मीं सनी का असल नाम कुछ और है।
-
सनी लियोनी के पिता पंजाबी सिख हैं। उनका जन्म तिब्बत में हुआ था। वह काफी वक्त दिल्ली में भी रहे। सनी की मां हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की रहने वाली हैं। माता-पिता ने सनी का नाम करनजीत कौर वोहरा रखा था।
-
जब करनजीत कौर वोहरा की उम्र 13 साल थी, तभी उनका पूरा परिवार कनाडा से अमेरिका के कैलिफोर्निया जाकर बस गया। सनी की बाकी पढ़ाई कैलिफोर्निया में हुई। यहीं वह पोर्न स्टार भी बनीं। हालांकि, वह बनना कुछ और चाहती थीं।
-
करनजीत नर्स बनना चाहती थीं। वह नर्सों के काम से बेहद प्रभावित थीं। उसे डॉक्टर के काम से भी ज्यादा अहम मानती थीं। सेवाभाव के चलते वह नर्स बनना चाहती थीं। इसके लिए पैडियाट्रिक नर्सिंग का कोर्स भी किया। जब वह कोर्स कर रही थीं, तभी उनके साथ कोर्स कर रही एक लड़की ने उन्हें मॉडलिंग की सलाह दे डाली। उसने लेंस मैगजीन के फोटोग्राफर से उनकी मुलाकात भी करवा दी। इस मुलाकात में ही करनजीत के सनी लियोनी और पोर्न स्टार बनने की नींव पड़ गई थी।
-
विविड एंटरटेनमेंट ने उन्हें अपनी पोर्न फिल्मों का हीरोइन बनाया। उनकी पहली पोर्न फिल्म 'सनी' 2005 में आई। जल्द ही वह पोर्न स्टार बन गईं। सनी लियोनी 35 पॉर्न फिल्मों में हीरोइन बनीं। 25 ऐसी फिल्मों का उन्होंने निर्देशन भी किया।
-
शुरुआती फिल्मों में सनी ने लड़कियों के साथ ही काम किया। उन्होंने एलान कर रखा था कि वह सिर्फ समलैंगिक संबंधों वाली फिल्मों में काम करेंगी। लेकिन इस बात पर वह केवल दो साल ही कायम रह सकीं।
-
पोर्न इंडस्ट्री में सनी लोकप्रिय हो रही थीं। 2007 में उन्होंने केवल लड़कियों के साथ ही काम करने का प्रण तोड़ दिया। वह पुरुष के साथ काम करने के लिए राजी हुई। पुरुष के साथ उनकी पहली फिल्म आई Sunny Loves Mat। इस फिल्म में उनके पार्टनर मैट एरिक्सन थे। वह उनके मंगेतर भी थे। दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं।
-
जब सनी ने दूसरे पुरुषों के साथ फिल्में शुरू की तो मैट एरिक्सन से उनका रिश्ता टूट गया। 2009 में सनी ने डैनियल वीबर के साथ पोर्न फिल्म की। वही डैनियल वीबर जो आज उनके पति हैं। सनी ने 2011 में डैनियल से शादी का एलान किया था। डैनियल अमेरिका में फिल्म प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। वह सनी के मैनेजर का भी काम करते हैं। सनी का फिल्मों से जुड़ा सारा कामकाज वही संभालते हैं।
-
2011 में सनी के सामने एक प्रस्ताव आया। इस प्रस्ताव पर पति के साथ मिल कर उन्होंने खूब मंथन किया। अंत में एक सेकेंड में फैसला लिया कि चलो इसे मानके देखते हैं। पल में लिए उस फैसले ने सनी की जिंदगी बदल दी।
-
2012 में सनी लियोनी की पहली बॉलीवुड फिल्म जिस्म 2 आई। फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन सनी चल निकलीं। उन्हें फिल्में मिलती चली गईं। उनकी अब तक करीब आधा दर्जन फिल्में आ चुकी हैं। इस साल तो उनकी तीन-तीन फिल्में आ रही हैं। इनमें एक (Mastizaade) एडल्ट कॉमेडी है, पर बाकी दो (One Night Stand और Baimaan Love) सीरियस फिल्म होगी।
