बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने वैसे तो कई स्टार्स के साथ काम किया है। लेकिन उनकी जोड़ी धर्मेंद्र के साथ काफी पसंद की जाती थी। दर्शकों ने इन दोनों की जोड़ी को दिल खोल का प्यार दिया था। इस लिस्ट में उनकी बेटी ईशा देओल भी शामिल हैं। हालांकि ईशा को ये बिल्कुल पसंद नहीं था कि उनकी मां किसी और एक्टर के साथ फिल्मों में काम करें। आज बात इसी किस्से पर करेंगे और जानेंगे कि आखिर क्यों उन्हें अपनी मां का किसी और के साथ काम करना पसंद नहीं था। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और सुपरस्टार धर्मेंद्र की जोड़ी आज भी सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खुब पसंद किया था। दोनों अपने जमाने के सबसे बड़े स्टार्स में से एक थे। हेमा मालिनी की गिनती सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती थी। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और सुपरस्टार धर्मेंद्र की जोड़ी आज भी सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खुब पसंद किया था। दोनों अपने जमाने के सबसे बड़े स्टार्स में से एक थे। हेमा मालिनी की गिनती सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती थी। हेमा मालिनी से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि उन्हें किस एक्टर के साथ काम करना सबसे ज्यादा पसंद था। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था उन्होंने अपने पति धर्मेंद्र के साथ ही सबसे ज्यादा फिल्में की हैं और उन्हें उनके साथ काम करना सबसे ज्यादा पसंद था। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि जिन एक्टर्स के साथ भी मैने काम किया है वो सभी एक सुपरस्टार रहे हैं। हेमा मालिनी के इस बात पर जवाब देते हुए उनकी बेटी ईशा देओल ने कहा था कि उन्हें बचपन में ये बात बिल्कुल पसंद नहीं थी कि उनकी मां हेमा मालिनी किसी और एक्टर के साथ काम करें। ऐसे में जब भी वो किसी और एक्टर के साथ उन्हें टीवी पर देखती थीं तो गुस्से में वो चैनल चेंज कर देती थीं या फिर टीवी बंद कर देती थीं। वहीं, ईशा देओल ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो अपनी मां को लेकर काफी ज्यादा पजेसिव हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि बचपन में उन्हें अपने मम्मी-पापा को साथ देखना पसंद था लेकिन जब कोई तीसरा इन दोनों के बीच एंट्री ले लेता तो उन्हें उस शख्स से चिढ़ हो जाती थीं। इसके साथ ही ईशा ने बताया था कि जब वह चीजों को समझने लगीं तो यह सब उनके लिए सामान्य हो गया था। इसके साथ ही ईशा ने बताया था कि जब वह चीजों को समझने लगीं तो यह सब उनके लिए सामान्य हो गया था। (All Images: Instagram and Indian Express Archieve)
