• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • LIVE: PAK vs SA
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • LIVE: PAK vs SA
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. step by step guide to growing juicy strawberries at home

अगर घर पर उगाना चाहते हैं रसीली स्ट्रॉबेरी तो यहां से लें टिप्स, सितंबर से नवंबर तक ही होती है इसकी खेती

How to grow Strawberries at Home: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे न केवल खाया जाता है बल्कि इसका उपयोग कई मिठाइयों और स्नैक्स में भी किया जाता है। अगर आप भी घर पर स्ट्रॉबेरी उगाना चाहते हैं, तो अक्टूबर का महीना इसकी बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त समय है।

By: Archana Keshri
September 30, 2024 11:26 IST
हमें फॉलो करें
  • Best-time-to-plant-strawberries
    1/10

    स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसकी मांग पूरे साल बनी रहती है। इसका स्वाद, रंग और खुशबू इसे एक लोकप्रिय फल बनाते हैं। इसका उपयोग आइसक्रीम, चॉकलेट, जेम, केक, और कई अन्य खाने की चीजों में किया जाता है। इसके साथ ही, इसमें विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इसे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद बनाते हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 2/10

    स्ट्रॉबेरी पहाड़ी क्षेत्रों की फसल मानी जाती है। हालांकि, अब मैदानी क्षेत्रों में भी इसकी खेती होनी शुरू हो गई है। अगर आप अपने घर में गमलों या छोटे बगीचे में स्ट्रॉबेरी उगाना चाहते हैं, तो सितंबर से नवंबर तक का समय सबसे उपयुक्त है। हालांकि आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। (Photo Source: Pexels)

  • 3/10

    स्ट्रॉबेरी की खेती किसी भी प्रकार की मिट्टी पर की जा सकती है, लेकिन बलुई दोमट मिट्टी इसके लिए सबसे उपयुक्त होती है। यह मिट्टी जल निकासी के लिए अच्छी होती है और पौधों की जड़ों को सड़ने से बचाती है। इसके लिए आप मिट्टी में जैविक खाद मिलाएं ताकि पौधों को बेहतर पोषण मिल सके। (Photo Source: Pexels)

  • 4/10

    दुनिया भर में स्ट्रॉबेरी की 600 से ज्यादा किस्में हैं, लेकिन भारत में कमारोसा, चांडलर, ओफ्रा, ब्लैक मोर, स्वीट चार्ली, वाइब्रेंट, एलिस्ता और फेयर फॉक्स जैसी किस्में अधिक प्रचलित हैं। ये किस्में भारतीय जलवायु में आसानी से उगाई जा सकती हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 5/10

    स्ट्रॉबेरी की बुवाई के लिए सितंबर से नवंबर तक का समय सबसे अच्छा होता है। हालांकि, सितंबर में तापमान अधिक होने के कारण पौधा मर सकता है, इसलिए अक्टूबर में रोपाई करना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान तापमान ठंडा होने लगता है, जो स्ट्रॉबेरी के पौधों के लिए अनुकूल होता है। (Photo Source: Pexels)

  • 6/10

    अगर आप गमले में स्ट्रॉबेरी उगाना चाहते हैं, तो 8-12 इंच गहरे गमले का चुनाव करें। गमले में जल निकासी के लिए छेद होना जरूरी है, जिससे एक्सट्रा पानी बाहर निकल सके और पौधे सड़ने से बचें। (Photo Source: Pexels)

  • 7/10

    अगर आप स्ट्रॉबेरी के बीज से शुरुआत कर रहे हैं, तो बीजों को गमले में लगभग 1/4 इंच गहराई में डालें और हल्के से मिट्टी से ढक दें। अगर आप पौधे से बुवाई कर रहे हैं, तो पौधे की जड़ों को गमले में गहराई तक लगाएं और उसे मिट्टी से ढक दें। (Photo Source: Pexels)

  • 8/10

    स्ट्रॉबेरी के पौधों को रोजाना 6-8 घंटे की सीधी धूप की आवश्यकता होती है। इसे ऐसी जगह पर रखें, जहां पर्याप्त धूप मिले। साथ ही, सिंचाई का सही समय और तरीका अपनाना जरूरी है। पौधे लगाने के तुरंत बाद पहली सिंचाई करें और फिर नमी बनाए रखने के लिए फव्वारे विधि से नियमित सिंचाई करते रहें। (Photo Source: Pexels)

  • 9/10

    जब फल आने लगें, तो ड्रिप सिंचाई का प्रयोग करें ताकि फल खराब न हों। स्ट्रॉबेरी के पौधों को अच्छे विकास के लिए जैविक खाद की आवश्यकता होती है। ऐसे में हर 20-25 दिनों में जैविक खाद दें। इसके लिए वर्मी कम्पोस्ट या गोबर की खाद का उपयोग किया जा सकता है। (Photo Source: Pexels)

  • 10/10

    स्ट्रॉबेरी के पौधों पर कीट और रोगों का हमला हो सकता है, इसके लिए नीम के तेल जैसे प्राकृतिक कीटनाशकों का इस्तेमाल करें। इससे पौधे सुरक्षित रहेंगे और कीटों से बचाव होगा। जब स्ट्रॉबेरी के फल पूरी तरह से लाल हो जाएं और मीठे हो जाएं, तो उन्हें धीरे-धीरे तोड़ लें। ध्यान रखें कि कटाई करते समय पौधे को नुकसान न हो। (Photo Source: Pexels)

TOPICS
agriculture
plants
अपडेट
‘बोले थे जहां झुग्गी वहीं मकान, कहां है वो अब?’, दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास बनी झुग्गियों को बेदखली का नोटिस मिलने पर बोले निवासी
‘वो बिहार के अभिभावक हैं, कुछ गलत नहीं कर सकते…’, 20 साल बाद भी नीतीश कुमार क्यों एनडीए के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं?
बंगाल में SIR का विरोध, बिहार में थमा पहले चरण का चुनाव प्रचार, पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
‘वो उसे मूर्ख बनाते हैं’, सुनीता अहूजा ने की पंडित की बेइज्जती तो गोविंदा को मांगनी पड़ी माफी
वोटिंग से पहले राहुल गांधी ने खेला जातीय कार्ड, सेना को लेकर दिए बयान से खड़ा हुआ नया विवाद
‘ज्यादा काम नहीं मिल रहा था’, एस्कॉर्ट सर्विस देती है बॉलीवुड एक्ट्रेस, पार्टनर को भी नहीं कोई आपत्ति; तान्या पुरी का खुलासा
CAT Admit Card: अब 5 नवंबर नहीं बल्कि इस तारीख को जारी होगा कैट एडमिट कार्ड, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘6 सीट नहीं दी न, अब 36 देकर चुकाएंगे…’, AIMIM नेता ने तेजस्वी को दी चेतावनी
Career option: केमिस्ट्री पढ़ने में लगता है अच्छा तो 12वीं के बाद ये हैं बेस्ट ऑप्शन, करियर को लग जाएंगे चार चांद
नहीं बदलेगा अंदाज, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, 4 छक्के और 9 चौके लगा 67 गेंदों पर ठोके इतने रन; मैच हुआ ड्रॉ
तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को बताया ‘हलवाई’, बोले- उनसे ही पकवाऊंगा महुआ में भोज
फोटो गैलरी
10 Photos
शादी से पहले चाहिए ग्लोइंग स्किन? इन आयुर्वेदिक इंग्रेडिएंट्स से बनाएं चमत्कारिक ड्रिंक, चेहरे पर आ जाएगा निखार
5 hours agoNovember 4, 2025
9 Photos
क्या है मोहिनी मुद्रा, कैसे यह सरल हाथ का आसन चेहरे की चमक और आत्मविश्वास को बढ़ाता है
6 hours agoNovember 4, 2025
8 Photos
अनार सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों के लिए है खतरनाक! जानिए किसे नहीं खाना चाहिए?
7 hours agoNovember 4, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US