-
शुक्रवार (6 मई) को कांग्रेस पार्टी ने जंतर-मंतर से लेकर संसद तक 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' किया। भाजपा की नीतियों के विरोध में अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में तमाम बड़े कांग्रेसी नेता शामिल हुए। मार्च करने से पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सोनिया, राहुल और अन्य नेताओं ने गिरफ्तारी दी। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इससे पहले जंतर-मंतर पर कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस गंगा है, इस पर कितने भी कीचड़ उछाले जाएं फिर भी इसकी धारा नहीं बदलेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने भाषण में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे नहीं जानते हम किस मिट्टी के बने हुए हैं। तस्वीर पुलिस स्टेशन जाते वक्त भीड़ में फंसे मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की है। (फोटो-आरोन परेरा)
-
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ दो लोग देश चला रहे हैं, और अगर कोई उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत करता है तो उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जाते हैं। राहुल ने कहा कि मोदी जी अच्छे दिनों की बात करते थे। आज देश में सूखा है और किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन मोदी जी के पास कहने को कुछ भी नहीं है। (फोटो-आरोन परेरा)
-
कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को डराने का प्रयास न किया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी ने उन्हें लड़ते रहना सिखाया है। सोनिया ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और कांग्रेस पर आधारहीन आरोप लगाने की बात कही। (फोटो-आरोन परेरा)
-
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन ले जाते हुए। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी पुलिस द्वारा मार्च करने से रोके जाने और पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में गिरफ्तारी देने से पहले रैली को संबोधित किया। (फोटो-आरोन परेरा)
-
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा रैली को संबोधित किए जाने के बाद वह खुद भी देश भर से आए कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतर पड़े। (फोटो-आरोन परेरा)
-
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य नेताओं द्वारा गिरफ्तारी दिए जाने के बाद राज्यसभा एमपी रेणुका चौधरी विरोध करते हुए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के दरवाजे पर चढ़ गईं। (फोटो-आरोन परेरा)
-
कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किए जाने के बाद संसद कांग्रेस कार्यकर्ता पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में घुसते हुए। (फोटो-आरोन परेरा)
-
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता सचिन पायलट पार्लियामेंट की ओर मार्च करते हुए। (फोटो-आरोन परेरा)
-
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा गिरफ्तारी दिए जाने के बाद विरोध करते कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं समर्थक। (फोटो-आरोन परेरा)
