
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 9 जून 2016 को 31वां जन्मदिन है। सोनम ने बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत 2007 में आई फिल्म 'सांवरिया' से की थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सोनम को फैशन डीवा के नाम से से जाना जाता है। लेकिन यदि आप सोच रहे हैं कि आज जो सोनम आपके सामने हैं वो हमेशा से थीं तो हम आपको बता दें कि वे पहले ऐसी बिल्कुल भी नहीं थी। बॉलीवुड में सुपरहिट एक्ट्रेस बनने से फैशन डीवा बनने के पीछे सोनम की बेजोड़ मेहनत है। 90 किलो वाली मोटी सोनम आज एक दम स्लिम हैं और अब दूसरों को भी फिट रहने के टिप्स दे रही हैं। -
सोनम ने बॉलीवुड में फिल्मी करियर की शुरुआत 2005 में आई 'ब्लैक' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करके की थी।

इसके बाद ही डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने सोनम को अपनी फिल्म 'सावरिया' में बतौर एक्ट्रेस के लिए एप्रोच किया। लेकिन उस वक्त सोनम 80 किलो की थीं। बाद में उन्होंने 35 किलो वजम कम किया। -
वजन घटाने के बाद सोनम रणबीर के साथ बतौर लीड रोल में आी। फिल्म तो हिट नहीं गई लेकिन फिल्मफेयप में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए सोनम का नाम नॉमिनेट किया गया।
-
यही वजह है कि उन्होंने जिस तरह अपना वजन आसानी लूज किया। लिहाजा अब वे दूसरों से भी यही बोलती हैं कि वजन कम करना कोई मुश्किल काम नहीं है और हर रोज केवल सैर करने से ही स्वस्थ जिंदगी की ओर पहला कदम बढ़ाया जा सकता है।

सोनम के मुताबिक, स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती हर उम्र के लोगों के दिमाग में सबसे प्राथमिक होता है। अब लोग व्यायाम और सही खानपान की मदद से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की कीमत समझ रहे है। 
सोनम ने कहा, "काफी लोग नहीं जानते कि वजन कम करने या फिट होने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत और संघर्ष जरूरी नहीं है। आप केवल सैर की मदद से स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती की ओर अपना पहला कदम बढ़ा सकते हैं।"