-
कान फिल्मोत्सव में इस साल रेड कार्पेट पर पहली बार उतरते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने ब्रिटेन के फैशन हाउस राल्फ एंड रूसो का सफेद गाउन पहना जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। (फोटो-ट्विटर)
-
तीस वर्षीय अभिनेत्री ने सफेद गाउन के साथ बहुत कम मेकअप किया था और बीच की मांग निकाल रखी थी। (फोटो-ट्विटर)
-
साड़ी से प्रेरित इस गाउन में एक तरफ कढ़ाई थी। कंधे पर कटआउट वाले गाउन को पहने आंखों पर सुनहरे मेकअप के साथ सोनम बेहद सुंदर लग रही थीं। (फोटो-ट्विटर)
-
सोनम कपूर ट्वीट किया, ‘शानदार, राल्फ एंड रूसो का साड़ी से प्रेरित गाउन।’ (फोटो-ट्विटर)
-
सोनम ने पहली बार राल्फ एंड रूसो का परिधान नहीं पहना है। उन्होंने पिछली बार भी इस प्रतिष्ठित फिल्मोत्सव में राल्फ एंड रूसो का नीले रंग का बॉल गाउन पहना था। (फोटो-ट्विटर)
-
राल्फ एंड रूसो के आधिकारिक ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा गया, ‘द लैंड एंड द मून’ की स्क्रीनिंग पर राल्फ एंड रूसो के परिधान में सोनम कपूर लाजवाब दिख रही थीं। (फोटो-ट्विटर)
-
सोनम कान में पहले दिन मीडिया से मुखातिब हुईं और इस वे काले और नीले रंग की साड़ी में नजर आईं। सोनम की ड्रेस रिमझिम डाडू ने डिजाइन की थी। (ट्विटर फोटो)
-
सोनम ने छठी बार इस फिल्मोत्सव में भाग लिया है। हाल में जारी उनकी फिल्म ‘‘नीरजा’’ का मार्श डु फिल्म में यहां प्रदर्शन किया जाएग। (फोटो-ट्विटर)
