-
बिग बॉस में नजर आ चुकी मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात काफी समय से खबरों से बाहर थीं लेकिन पिछले हफ्ते उनकी संत बनी हुई तस्वीरें सामने आने से सब चौंक गए। सोफिया अब गाइया मदर सोफिया बन चुकी हैं। सेफिया का कहना है कि एक नन के तौर पर उनका पुनर्जन्म हुआ है।
-
सोफिया ने कहा कि," नन बनने की प्रक्रिया एक दिन में नहीं हुई है। इस पूरे बदलाव में दो साल लगे हैं। मैं एक ऐसे रिश्ते में थी जिसमें मेरे साथ मौखिक तौर पर हिंसा की जा रही थी। मैंने खुद को मारने तक की कोशिश की थी। मूझ लगा कि मैं लगभग खत्म हो चुकी हूं। मैंने अपने आपको शरीर से बाहर महसूस कर रही थी।
दोबारा होश में आने पर मैंने खुद को बेहद कमजोर महसूस किया और अपने अंदर 'सात्विक प्रेम' को महसूस किया। इसके बाद मैंने महसूस किया कि मुझे एक गिफ्ट मिला है। सोफिया ने शादी, बच्चे और सेक्स करने से भी हमेशा के लिए स्वयं को अलग कर लिया है। उन्होंने कह, " मैं अब कभी सेक्स नहीं करूंगी, न ही शादी और ना ही बच्चे। अब मैं पवित्र मां बन चुकी हूं सभी मेरे बच्चे हैं।" -
ब्रिटिश मॉडल सोफिया हयात न्यूड फोटो शूट, सेमी न्यूड फोटो शूट और टॉपलेस फोटो शूट के लिए जानी जाती हैं।
सोफिया हयात तब चर्चा में आईं जब उन्होंने 'बिग बॉस-7' में भाग लिया। सोफिया का नाम क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ अफेयर होने के मामले में भी सामने आ चुका है। -
ग्रीक माइथोलॉजी को फॉलो करते हुए सोफिया हयात ने आध्यात्म का रास्ता अपना लिया है और उन्होंने अपने शरीर पर कई जगह रिलीजियस टैटू बनवाए हैं।
-
सोफिया हयात ने अपने इस कायापलट की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने फैन्स को दी थी।
सोफिया हयात ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा कि हम मेकअप, हेयर कलर और फैशन के बिना ज्यादा अच्छे लगते हैं। हम जैसे हैं हम वैसे ही ज्यादा अच्छे हैं। आगे देखें सोफिया की अन्य ग्लैमरस फोटोज। -
आगे देखिए सोफिया हयात की कुछ पिक्चर्स।
-
-
-
-
-
-
-
