-
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उन्हें गंगाराम अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इससे पहले उनका इलाज आर्मी के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में चल रहा था। (Source: Twitter)
-
सोनिया को मंगलवार को वाराणसी में रोडशो के दौरान हालत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया था। अभी तक हॉस्पिटल ने उनकी स्थिति पर कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है। (Source: Twitter)
-
सोनिया वाराणसी में 12 साल बाद पहुंची थी। वहां उन्होंने 6 किलाेमीटर तक रोडशो किया, जिसके बाद उन्हें हाई ब्लडप्रेशर और तेज बुखार की शिकायत हुई। (Source: Twitter)
-
आनन-फानन में सोनिया को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया। (Source: Twitter)
-
सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी को आर्मी के हॉस्पिटल में भर्ती किए जाने पर लोग सवाल उठा रहे हैं। (Source: Twitter)
-
एक यूजर ने पूछा है कि सोनिया को 'आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती किए जाने का आधार क्या है?' (Source: Twitter)
-
सुभाष नाम के यूजर पूछते हैं, ''सोनिया गांधी एक आम सांसद हैं, फिर उन्हें किस आधार पर मिलिट्री हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है? क्या दूसरों के लिए गलत उदाहरण देने की कोशिश हो रही है?'' (Source: Twitter)
देखिए, सोनिया गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही हलचल: (All Photos: Twitter) -
-
-
-
-