• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • यूजीसी
  • पश्चिम बंगाल चुनाव
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • यूजीसी
  • पश्चिम बंगाल चुनाव
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. siachen glacier pics 879 army men have fallen to hostile weather at siachen since 1984 facts you need to know about worlds highest battlefield

Siachen में जवानों का जीवन: -70 डिग्री तक तापमान में लगातार हटानी पड़ती है बर्फ

सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के कारण 10 भारतीय जवानों की बर्फ में फंसने से मौत हो गर्इ। दुनिया का सबसे ऊंचा रणक्षेत्र-सियाचिन, जहां दुश्मन की गोली से ज्यादा बेरहम मौसम की वजह से मौत होती है। सियाचिन में भारतीय फौजियों की तैनाती का यह कड़वा सच है। इस बर्फीले रेगिस्तान में जहां कुछ नहीं उगता,…

By: जनसत्ता ऑनलाइन
February 5, 2016 17:19 IST
हमें फॉलो करें
    • Siachen avalanche, indian Army, trapped soldiers, siachen glacier, 879 Army men dead, world's highest battlefield, Siachen Glacier pics, Siachen Facts, siachen indian army, Ten Army soldiers
      सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के कारण 5 दिन पहले मारे गए 10 भारतीय जवानों में से एक का शव 8 फरवरी को मिला है। जवान का शव 30 फुट बर्फ काटकर निकाला गया है। सियाचिन, दुनिया का सबसे ऊंचा रणक्षेत्र है, जहां दुश्मन की गोली से ज्यादा बेरहम मौसम होता है। सियाचिन में भारतीय फौजियों की तैनाती का यह कड़वा सच है। इस बर्फीले रेगिस्तान में जहां कुछ नहीं उगता, वहां सैनिकों की तैनाती का एक दिन का खर्च ही 4 से 8 करोड़ रुपए आता है। फिर भी तीन दशक से यहां भारतीय सेना पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम कर रही है। आइए जानते हैं सियाचिन की उन चुनौतियों के बारे में जो दुश्‍मन की गोली से भी ज्‍यादा खतरनाक हैं
    • 'द ट्रिब्‍यून' की रिपोर्ट के अनुसार, सियाचिन की रक्षा करते हुए 1984 से अब तक 869 सैनिकों की मौत हो चुकी है।
    • 1/15

      सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय फौज की करीब 150 पोस्ट हैं, जिनमें करीब 10 हजार फौजी तैनात रहते हैं। अनुमान है कि सियाचिन की रक्षा पर साल में 1500 करोड़ रुपए खर्च होते हैं।

    • 2/15

      सियाचिन में अक्सर दिन में तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे और रात में माइनस 70 डिग्री तक चला जाता है।

    • 3/15

      सियाचीन ग्लैशियर में सैनिकों को कठिनतम मौसमी दशाओं में ड्यूटी करनी पड़ती है।

    • 4/15

      सियाचिन के लिए फौजियों की पहली ट्रेनिंग कश्मीर के खिल्लनमर्ग के गुज्जर हट में बने हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल से शुरू होती है। इसी स्कूल में सेना के जवानों को बर्फ पर रहने, पहाड़ काट कर ऊंचाई पर चढ़ने की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद सैनिकों को सियाचिन ग्लेशियर से पहले बने बेस कैंप के सियाचिन बैटल स्कूल तक ले जाया जाता है।

    • 5/15

      सियाचिन बैटल स्कूल में पांच हफ्ते की विशेष ट्रेनिंग के बाद सियाचिन की चौकियों पर तैनाती के लिए उन्हें हेलिकॉप्टर से सफर करना पड़ता है। इन चौकियों पर रसद और गोला-बारूद की अपूर्ति भी हेलीकॉप्टर से ही की जाती है। कोई सैनिक बीमार पड़ जाए तो उसे बेस कैंप के अस्पताल में पहुंचाने के लिए भी हेलिकॉप्टर का ही इस्तेमाल किया जाता है।

    • 6/15

      सियाचिन में तैनाती के तीन महीने के दौरान सैनिकों को नहाने को नहीं मिलता, न वो दाढ़ी बना पाते हैं। हर रात अपनी चौकी के सामने से उन्हें बर्फ हटानी पड़ती है, क्योंकि बर्फ नहीं हटाई जाए तो बर्फ के दबाव से जमीन फटने का खतरा होता है। पानी पीने के लिए बर्फ पिघलानी पड़ती है। सैनिकों के पास एक खास तरह की गोली होती है, जिसे पिघले पानी में डालकर उसे पीने लायक बनाया जाता है।

    • 7/15

      मुश्किल ट्रेनिंग और जज्बे के बावजूद सैनिकों को हाइपोक्सिया, हाई एल्टीट्यूड एडिमा जैसी बीमारियां हो जाती हैं, जिससे फेफड़ों में पानी भर जाता है, शरीर के अंग सुन्न हो जाते हैं।

    • 8/15

      सियाचिन में भारतीय फौजों की किलेबंदी इतनी मजबूत है कि पाकिस्तान चाहकर भी इसमें सेंध नहीं लगा सकता। दरअसल, यह सफलता है 1984 के उस मिशन मेघदूत की है, जिसे भारतीय सेना ने सियाचिन पर कब्जे के लिए शुरू किया था। शह और मात के इस खेल में भारत ने पाकिस्तान को जबरदस्त शिकस्त दी।

    • 9/15

      दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र सियाचिन में भारत और पाकिस्तान की फौजों पिछले तीन दशक से आमने-सामने डटी हुई हैं। 1984 से पहले सियाचिन में यह स्थिति नहीं थी, वहां किसी भी देश की फौज नहीं थी।

    • 10/15

      1949 के कराची समझौते और 1972 के शिमला समझौते में दोनों देशों के बीच यह तय हुआ था कि प्वाइंट NJ 9842 के आगे के दुर्गम इलाके में कोई भी देश नियंत्रण की कोशिश नहीं करेगा। तब तक उत्तर में चीन की सीमा की तरफ प्वाइंट NJ 9842 तक ही भारत पाकिस्तान के बीच सीमा चिन्हित थी, लेकिन पाकिस्तान की नीयत खराब होते देर नहीं लगी। उसने इस इलाके में पर्वतारोही दलों को जाने की इजाजत देनी शुरू कर दी, जिसने भारतीय सेना को चौकन्ना कर दिया।

    • 11/15

      80 के दशक से ही पाकिस्तान ने सियाचिन पर कब्जे की तैयारी शुरू कर दी थी। बर्फीले जीवन के तजुर्बे के लिए 1982 में भारत ने भी अपने जवानों को अंटार्कटिका भेजा। 1984 में पाकिस्तान ने लंदन की कंपनी को बर्फ में काम आने वाले साजो-सामान की सप्लाई का ठेका दिया। भारत ने 13 अप्रैल 1984 को सियाचिन पर कब्जा करने के लिए ऑपरेशन मेघदूत शुरू कर दिया। पाकिस्तान 17 अप्रैल से सियाचिन पर कब्जे का ऑपरेशन शुरू करने वाला था। हालांकि भारत ने तीन दिन पहले ही कार्रवाई कर उसे हैरान कर दिया, लेकिन ये ऑपरेशन आसान नहीं था।

    • 12/15

      सियाचिन हिमालय के कराकोरम रेंज में है, जो चीन को भारतीय उपमहाद्वीप से अलग करती है। सियाचिन 76 किलोमीटर लंबा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर है। 23 हजार फीट की ऊंचाई पर सियाचिन ग्लेशियर इंद्र नाम की पहाड़ी से शुरू होता है।

    • 13/15

      सियाचिन ग्लेशियर के 15 किमी पश्चिम में सलतोरो रिज शुरू होता है। सलतोरो रिज तक के इलाके पर भारतीय सेना का नियंत्रण है। सलतोरो रिज के पश्चिम में ग्योंग ग्लेशियर से पाकिस्तानी सेना का नियंत्रण शुरू होता है।

TOPICS
Indian army
siachen avalanche
siachen glacier
trapped soldiers
अपडेट
India-EU FTA Explained: भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड डील से सस्ता होगा सामान, कारोबार, फैक्ट्रियों और नौकरियों को होगा फायदा
Leo Zodiac Personality: स्वाभिमानी और जन्मजात नेता होते हैं सिंह राशि वाले लोग, जानिए इनकी खूबियां, कमियां और काम- कारोबार के बारे में…
‘दीदी ने ईडी को हराया, अब वो बीजेपी को भी हरा देंगी’, बंगाल में अखिलेश यादव बोले- SIR ही एनआरसी था
‘सम्मान बचाने वाले कानून से किसे दिक्कत है’, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने किया बिल का सपोर्ट, बोलीं- भेदभाव रोकने वाले
‘जब भारत सफल होता है तो विश्व अधिक स्थिर, समृद्ध होता है’, EU अध्यक्ष ने गिनाए फ्री ट्रेड डील के फायदे
DC W vs GG W Live Streaming: दिल्ली बनाम गुजरात मैच का लाइव प्रसारण, ऐसे देखें डब्ल्यूपीएल के 17वें मैच का लाइव टेलीकास्ट
‘रिश्वतखोरी’ मामला: अडानी के वकीलों ने US कोर्ट से 30 जनवरी तक मांगा समय, समन पर जारी है बातचीत
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
मुंबई फायरिंग केस: पुलिस कस्टडी खत्म,अब न्यायिक हिरासत में भेजे गए कमाल आर खान
मिशेल ओबामा का टशन, मैं फॉर्मूला बेबी हूं, मेरी हाइट 5’11 है और दिमाग भी ठीक है, मेडिकल साइंस में क्या है इसका मतलब समझें
पहले लगा यह स्कैम है… व्लॉगर को 6 महीने बाद वापस मिला खोया हुआ iPhone, हैरान करने वाली है दिल्ली की पूरी कहानी, Viral Video
‘महाकाल के सामने कोई वीआईपी नहीं’, मंदिर के गर्भगृह में VIP दर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
फोटो गैलरी
9 Photos
अच्छे सिबलिंग बॉन्ड से घटता है डिप्रेशन और एंग्जायटी का खतरा, रिसर्च से सामने आई बड़ी बात
41 minutes agoJanuary 27, 2026
8 Photos
रूस के लिए क्यों इतना जरूरी है कोला प्रायद्वीप? भीषण ठंड में भी क्यों नहीं जमता पानी
50 minutes agoJanuary 27, 2026
10 Photos
बदलती दुनिया, बदलता करियर: अगले 10 सालों में इन 9 प्रोफेशन की होगी सबसे ज्यादा डिमांड, अभी से करें तैयारी
3 hours agoJanuary 27, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ई-पेपर
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US