
चंद्र नंदनी फेम एक्ट्रेस श्वेता प्रसाद बसु की भूमिका को शो में काफी सराहा जा रहा रहा है। शो में श्वेता चंद्र गुप्त मौर्य की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। सिल्वर स्क्रीन पर इन दोनों की जोड़ी काफी सराही जा रही है, लेकिन आज हम आपको नंदनी के रियल लव केमेस्ट्री वाले शख्स से मिलवाते हैं। 
श्वेता अपनी रियल लाइफ में एक फिल्ममेकर रोहित मित्तल को डेट कर रही हैं। 
कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने प्यार को भी स्वीकार लिया है। श्वेता और रोहित की मुलाकात फैंटम फिल्म में हुई थी, तभी से ये दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। -
श्वेता अपने बॉय फ्रेंड के साथ कई बार फोटो भी शेयर करती रहती हैं, वहीं उनके बॉयफ्रेंड भी उनके साथ पिक्चर्स शेयर करते हैं।
-
श्वेता ने बॉलीवुड में अपनी पहचान फिल्म 'मकड़ी' में बतौर बाल कलाकार तौर पर बनाई थी। इसके बाद उन्होंने 'इकबाल' में भी काम किया। मकड़ी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
-
इसी साल श्वेता ने वरुण धवन और आलिया स्टारर फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी काम किया था।
-
अपने बॉय फ्रेंड के साथ श्वेता