-
Shivpal Yadav Son Aditya Yadav: मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh yadav) के भाई शिवपाल यादव पार्टी बनने से पहले से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। समाजवादी पार्टी के शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी संघर्ष किया था। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा जनसभाओं में थककर दरी पर ही सो जाया करते थे। ठंड लगती तो जो दरी बिछी रहती उसे ही ओढ़ भी लेते थे। लेकिन अब समय बदल गया है। अब तो उनके बेटे भी पौने दो करोड़ के बंगले में रहते हैं।
-
शिवपाल यादव की शादी सरला देवी से हुई है। दोनों के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम अनुभा यादव है। (यह भी पढ़ें: IAS अफसर से हुई है डिंपल की इन ननद की शादी, जानिए क्या बिजनेस करती हैं शिवपाल यादव की बेटी )
-
शिवपाल के बेटे का नाम आदित्य यादव है। आदित्य इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद राजनीति में आ गए हैं। वह परिवार का बिजनेस भी संभालते हैं।
-
आदित्य किसानों के सबसे बड़े को-ऑपरेटिव ऑर्गनाइजेशन IFFCO के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं। वे इफ्को बोर्ड के यंगेस्ट डायरेक्टर भी हैं। (यह भी पढ़ें: पति शिवपाल यादव से भी ज्यादा अमीर हैं डिंपल की सास, जानिए कहां से होती है कमाई )
-
आदित्य की शादी राजघराने में हुई है। उनकी पत्नी का नाम राजलक्ष्मी यादव है। (यह भी पढ़ें: कभी बिछी हुई चटाई ही ओढ़कर सो जाते थे शिवपाल यादव, डिंपल के ससुर ने राजघराने में की है बेटे की शादी )
-
आदित्या यादव ने जहां ग्रैजुएशन किया है वहीं उनकी पत्नी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। राजलक्ष्मी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से एमए किया है।
-
2017 में शिवपाल सिंह यादव ने चुनाव आयोग में दिये अपने हलफनामे में बताया था कि लखनऊ में जो उनका बंगला है उसकी कीमत पौने दो करोड़ रुपए के करीब है।
-
लखनऊ के उसी बंगले में आदित्या यादव अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ रहते हैं। (यह भी पढ़ें: बहू डिंपल यादव से भतीजे धर्मेंद्र तक, जानिए मुलायम सिंह की फैमिली में किसके है कितने बच्चे )
-
Photos: Social Media