-
मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल के बेटे आदित्य यादव की शादी(गुरुवार को) से पहले मंगलवार को सैफई में संगीत सेरेमनी आयोजित की गई। इसमें पूरा परिवार शामिल हुआ। इस दौरान कन्नौज से सांसद और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने अन्य रिश्तेदारों के साथ खूब डांस किया। (Source Facebook)
-
संगीत सेरेमनी के दौरान डिंपल यादव ने पति अखिलेश यादव को भी साथ नचाया। (Photo: Facebook)
-
मुलायम कुनबे की नई बहू राजलक्ष्मी लालगंज के सलेमपुर के राजघराने से आती हैं। 17 फरवरी को दोनों की सगाई हुई थी। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में 13 मार्च को उनका रिसेप्शन होगा। आदित्य यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष हैं जबकि राजलक्ष्मी लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। (Source Facebook)
-
राजलक्ष्मी के पिता संजय सिंह का ताल्लुक राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ स्टेट से है। वे साल 1984 से 1992 तक प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे। अब वे राजनीति में नहीं हैं। राजलक्ष्मी की मां शारदा कुंवर सिंह राजपुताना मैहर स्टेट की राजकुमारी रही हैं। हिमाचल प्रदेश के वर्तमान सीएम वीरभद्र सिंह राजलक्ष्मी के नाना लगते हैं। (Source Facebook)
-
देवर आदित्य की आंखों में काजल डालने की रस्म निभातीं डिंपल यादव। (Photo: Facebook)
-
डिंपल के साथ उनकी दोनों बेटियां अदिति और टीना भी एन्जॉय करती दिखीं। डिंपल यादव के डांस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई। (Photo: Facebook)
-
संगीत सेरेमनी में डिंपल यादव ने ज्यादातर फिल्मी गानों पर डांस किया। (Photo: Facebook)
-
इस तस्वीर में शिवपाल यादव भी नजर आ रहे हैं। (Photo: Facebook)
-
डिंपल यादव कन्नौज से सांसद है। (Photo: Facebook)
-
दुल्हे आदित्य प्रताप ने इस दौरान ठुमके लगाए। (Photo: Facebook)
-
पति अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव। (Photo: Facebook)
-
पति अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव। (Photo: Facebook)
