-
चार दिन से लापता हुई नोएडा की फैशन डिजाइनर शिप्रा मलिक गुड़गांव के एक गांव से मिल गई हैं। पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर शिप्रा के मामले का खुलासा कर दिया। नोएडा के सेक्टर 37 की रहने वाली शिप्रा 29 फरवरी से गायब थी। उनकी आखिरी लोकेशन दिल्ली का लाजपत नगर था। वह घर से चांदनी चौक जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद उसी दिन दोपहर तीन बजे के करीब पीसीआर पर उनके फोन से कॉल आई थी। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार शिप्रा ने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखकर अपने अपहरण की साजिश रची। (Photo source: Facebook)
-
मेरठ रेंज की डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि शिप्रा ने दिल्ली जाकर बस पकड़ी और वहां से वो राजस्थान चली गईं। वहां पर एक आश्रम में रही। टीवी चैनलों पर जब उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर देखी तो घर लौटने का फैसला किया। उसने बताया कि वह बच्चे की तस्वीर देखकर भावुक हो गई। अन्यथा उसका वापस आने का कोई इरादा नहीं था। (Photo source: Facebook)
-
शिप्रा शुक्रवार को गुड़गांव से तीस किलोमीटर दूर झज्जर रोड़ पर स्थित एक घर में अकेली पुलिस को अकेली मिली थी। शिप्रा मलिक के पति चेतन मलिक के पास फोन आया था। उसके बाद पुलिस अधिकारियों की टीम देर रात 2 बजे उस गांव में पहुंची। पुलिस ने शिप्रा को तलाशने के लिए चार टीम बनाई थी। (Photo source: Facebook)
-
पुलिस ने बताया कि शिप्रा संपत्ति और कर्ज को लेकर परेशान थी। पिता और पति से भी उसका झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने घर छोड़ दिया। शिप्रा के पति का नाम चेतन मलिक है। वह पेशे से बिल्डर हैं। (Photo source: Facebook)
-
शिप्रा ने पहले पुलिस को बताया कि तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसे गुड़गांव छोड़ दिया। हालांकि पुलिस की आगे की पूछताछ में उसने बताया कि यह झूठ था। वह अपनी मर्जी से ही घर से गई थी। (Photo source: Facebook)
-
पुलिस ने शिप्रा की मेडिकल जांच भी कराई है। इसमें उसे किसी तरह की चोट नहीं बताई गई है। शिप्रा के केस ने पिछले महीने किडनैप हुई दीप्ति सरना केस की यादें ताजा कर दी थी। (Photo source: Facebook)
-
शिप्रा की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर भी अपील की गई थी। शिप्रा के भाई और पति ने उसकी तस्वीर के जरिए लोगों से मदद मांगी थी। (Photo source: Facebook)
-
