-
Shatrughna Sinha House: शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता रहे हैं। उनकी पत्नी पूनम सिन्हा और बच्चे भी ग्लैमर जगत से जुड़े हैं। बेटी सोनाक्षी सिन्हा आज के जमाने की चर्चित अभिनेत्री हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने सैकड़ों फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन करने के बाद राजनीति का रुख कर लिया। शत्रुघ्न सिन्हा का मुंबई में घर है जिसका नाम उन्होंने रामायण रखा है।
-
शत्रुघ्न सिन्हा का ये आलीशान आशियाना मुंबई के पॉश जुहू एरिया में है।
इस घर को शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी से 8 साल पहले 1972 में खरीद लिया था। -
जब शत्रुघ्न सिन्हा ने ये बंगला खरीदा था तब इसकी कीमत अमिताभ बच्चन के जलसा से भी ज्यादा थी।
इसी घर में शत्रुघ्न सिन्हा अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। -
शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार में दो बेटे, एक बेटी और पत्नी पूनम सिन्हा हैं।
बेटों का नाम लव और कुश है। बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में ही अलग घर खरीदा है। वह ज्यादातर उसी में रहती हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति की बात करें तो वह करीब 2 अरब की संपत्ति के मालिक हैं। -
2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि उनके पास 193 करोड़ की चल अचल संपत्ति है।
-
शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के साथ रहे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे। फिलहाल वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुके हैं।
-
All Photos: Social Media
