-
Shashi Kapoor name, Flukey: बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर बेबाकी से अपनी बात रखने वालों में गिने जाते थे। पृथ्वीराज कपूर के बेटे शशि अपने भाई राज कपूर और शम्मी कपूर से छोटे थे। शशि कपूर ने एक बार बताया था कि उनकी मां उन्हें शशि के नाम से नहीं बुलाती थीं। शशि का नाम उन्होंने कुछ और ही रखा था और ये नाम बेहद अजीब था। इस नाम के पीछे की वजह एक बार खुद शशि ने बताई थी। (Photo Social Media)
-
शशि कपूर ने प्रिय वारियर को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां की वो अनचाही संतान थे। उनके चार बच्चे पहले से थे और वो पांचवी बार प्रेग्नेंट होकर शर्मशार महसूस कर रही थीं। (Photo Social Media)
-
शशि कपूर ने बताया था कि उनकी मां उनसे कहती थीं कि उन्होंने गर्भ गिराने के लिए बहुत प्रयास किए थे। वहक कभी साइकिल से गिरीं तो कभी ऊपर से नीचे कूदीं । इतना ही नहीं उन्होंने दवा तक खा ली थी, लेकिन फिर भी एबॉर्शन नहीं हुआ। (Photo Social Media)
-
शशि ने बताया था कि वह अपने परिवार में अनप्लांड पैदाइश थे। इसलिए उनकी मां उन्हें “फ्ल्यूकी” कहा करती थीं। यही कारण था कि वह खुद को अनप्लांड एक्टर, अनप्लांड स्टार और अनप्लांड इंसान भी मानते हैं। (Photo Social Media)
-
शशि कपूर ने बताया था कि लाख कोशिशों के बावजूद जब उन्हें कुछ नहीं हुआ तब मां ने मान लिया था कि मैं बहुत जिद्दी बच्चा हूं। (Photo Social Media)
-
शशि कपूर ने बताया था कि मेरे पेरेंट्स के पहले से चार बच्चे थे और पांचवां वह थे लेकिन राज कपूर और शम्मी कपूर के बीच के दो बच्चे बचपन में ही गुजर गए थे। (Photo Social Media)