-

Saroj Khan: शुक्रवार 3 जुलाई को बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया। सरोज खान ने अपने फिल्मी करियर में 2000 से अधिक गाने कोरियोग्राफ किए। सरोज खान ने अपनी कोरियोग्राफी से कई फिल्मी सितारों का करियर भी संवारा। आइए जानते हैं कौन से ऐसे फिल्मस्टार्स हैं जिनके करियर में सरोज खान का बड़ा योगदान रहा।
-
माधुरी दीक्षित के पहली हिट फिल्म तेजाब से लेकर आखिरी फिल्म कलंक तक में सरोज खान ही कोरियोग्राफर रहीं। माधुरी के 'एक दो तीन', 'धक धक करने लगा', 'तम्मा तम्मा लोगे', ' 'मेरा पिया घर आया', 'मार डाला' 'तबाह हो गए' जैसे सुपरहिट गानों को सरोज खान ने ही कोरियॉग्राफ किया था।
-
सरोज खान श्रीदेवी की 'नगीना', 'मिस्टर इंडिया', 'निगाहें' और 'चांदनी' जैसी बड़ी और सुपरहिट फिल्मों की डांस डायरेक्टर थीं। इन फिल्मों औऱ उसके डांस नंबर्स ने श्रीदेवी को काफी फायदा पहुंचाया था।
-
ऐश्वर्या की पहली हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' में कोरियोग्राफर सरोज खान ही थीं। इसके अलावा सरोज खान ने ऐश्वर्या की 'ताल', 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास' और 'गुरु' में भी डांस डायरेक्ट किया। ये चारों फिल्में ऐश्वर्या के करियर की सहसे बड़ी और सफल फिल्में साबित हुईं।
-
'डर', 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'वीर जारा', 'स्वदेस' और 'देवदास' जैसी शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कोरियोग्राफर सरोज खान ही थीं।
-
जब वी मेट करीना के करियर की सबसे बड़ी हिट है। इस फिल्म के गाने सरोज खान ने ही डायरेक्ट किय़े थे। इसके अलावा भी करीना के कई हिट गानों में भी सरोज खान का कमाल दिखा है।
-
Photos: Social Media