-
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा इस हफ्ते जीटीवी के मशहूर रिएलिटी शो "यारों की बारात" में नजर आएंगे। तस्वीरें शो के ट्विटर हैंडल से जारी की गई हैं। इस शो को अभिनेता रितेश देशमुख और फिल्ममेकर साजिद खान होस्ट करते हैं। शो पर सेलेब्स के साथ दिलचस्प गेम्स खेलते हुए उनसे बातचीत में कई बातें करते हैं।
-
शाहरुख और अनुष्का ने पहली बार फिल्म 'रब ने बना दी' जोड़ी में साथ काम किया था। अब यह दोनों सितारे जल्द शाहरुख की आने वाली फिल्म "द रिंग" में नजर आएंगे। साजिद खान, शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और रितेश देशमुख। (बाएं से दाएं)
-
'द रिंग' से पहले शाहरुख की एक अन्य फिल्म रईस रिलीज होना बाकी है। फिल्म रईस 1980 के दशक में गुजरात आधारित एक ऐसे शराब तस्कर की कहानी है, जिसके धंधे को एक सख्त पुलिस अधिकारी ने चौपट कर दिया। शो पर शाहरुख के साथ मस्ती करतीं अनुष्का शर्मी।
-
क्सेल और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म वर्ष 2016 में ईद पर रिलीज होनी थी, लेकिन फिर कुछ कारणों से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया।
-
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'रईस' के अब 2017 में 26 जनवरी पर रिलीज होने की संभावना है। शो पर डांस करते सभी सितारे।
-
शो के सेट पर डांस करते शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा।
-
यह शो शनिवार और रविवार को शाम 8 बजे चैनल पर प्रसारित होता है। राहुल ढोलकिया निर्देशित इस फिल्म को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। क्योंकि रईस से कुछ ही दिन पहले अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड भी शेड्यूल्ड है तो ऐसे में देखना यह होगा कि कौन सी फिल्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रेस में आगे निकलती है।
