-
Sanjay Dutt Sister Priya Dutt: संजय दत्त का परिवार देश का चर्चित परिवार है। इस परिवार ने जहां नरगिस (Nargis Dutt) और सुनील दत्त (Sunil Dutt) जैसे मंझे हुए कलाकार दिये तो वहीं प्रिया दत्त की तरह राजनीति भी दिया है। प्रिया संजय दत्त की छोटी बहन हैं। जब वह शादी कर रही थीं तब संजय दत्त ने विरोध किया था। बात यहां तक बिगड़ी थी कि संजय ने बहन और बहनोई से साल भर तक बात नहीं की थी।
-
प्रिया दत्त ने 36 साल की उम्र में बिजनेसमैन ओवेन रोंकोन से शादी की थी। ओवेन पत्नी प्रिया से 3 साल छोटे हैं। ओवेन तब अपनी छोटी से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाया करते थे।
-
Mr. and Mrs. Dutt: Memories of Our Parents नाम की किताब में प्रिया दत्त ने बताया है कि जब उन्होंने पिता सुनील दत्त से ओवेन के बारे में बताया तो वह चौंक गए थे। पहले तो शादी से कतराए लेकिन फिर बाद में राजी हो गए थे।
-
संजय दत्त को जब पता चला कि दोनों की शादी तय हो रही है तो वह नाराज हो गए थे। संजू नहीं चाहते थे कि उनकी बहन ओवेन से शादी करें। संजय ने धमकी दे दी थी कि अगर ये शादी हुई तो वह ना तो प्रिया से और ना ही अपने बहनोई से बात करेंगे। ऐसा ही हुआ भी।
-
हालांकि समय के साथ संजय दत्त की नाराजगी खत्म हुई और आज संजय कs सबसे क्लोज उनकी बहन ही हैं। बहनोई ओवेन भी उनके बहुत अच्छे दोस्त बन चुके हैं।
-
साल 2003 में हुई प्रिया दत्त की शादी बेहद सादे तरीके से हुई थी। शादी में सिर्फ परिवार के कुछ सदस्य ही शामिल हुए थे। शादी का कार्ड भी नहीं छपा था। लोगों को एसएमएस से न्योता दिया गया था।
-
प्रिया की छोटी बहन नम्रता ने संगीत का आयोजन किया था। जबकि शादी में सिर्फ कन्यादान की रस्म निभाई गई थी क्योंकि ऐसा सुनील दत्त चाहते थे।
-
शादी के बाद सुनील दत्त ने अपने बंगले की छत पर एक छोटी सी पार्टी रखी थी। पार्टी में पहुंचे मेहमानों तक को खबर नहीं थी कि यह पार्टी किस खुशी में दी जा रही है। जब मेहमानों ने दुल्हन के जोड़े में सजी प्रिया को देखा तो हर कोई हैरान रह गया था।
-
Photos: PTI And Social Media
