-

खाने-पीने की बात हो तो भारत हमेशा सभी देशों से आगे रहता है। यहां हर कदम पर खाने की अलग-अलग वैरायटी मिलती है। भारत में हमें कई तरह की खाने की चीजें मिलती हैं जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं। यहां कई तरह के व्यंजन मिलते हैं, जो पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, भारत के लोगों के दिल में बसने वाले कुछ खाने की चीजें विदेशों में बिल्कुल बैन है। चलिए आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जो कई देशों में बैन हैं।
-
Samosa
भारत समेत पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल जैसे कई देशों में लोगों को समोसा बहुत पसंद है। हम भारतीय इसे चाय के साथ नाश्ते के तौर पर और मेहमानों को परोसने के लिए खूब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अफ्रीकी देश सोमालिया में समोसा खाने पर बैन लगा हुआ है। इस देश में समोसा बनाने, खरीदने और खाने पर लोगों को सजा भी दी जाती है। इसके पीछे का कारण इसका तिकोना आकार है। यहां अल शबाद ग्रुप के लोग त्रिकोण आकार को क्रिश्चानिटी का प्रतीक मानते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा गया है कि यहां समोसे में सड़े-गले मीट को भर दिया जाता था जिसकी वजह से इस पर बैन लगाया गया। (Photos Source: Pexels) -
Ketchup
बर्गर हो या पिज्जा या फिर फ्रेंच फ्राइज केचप के बिना कोई भी स्नैक पूरा नहीं लगता है। दुनिया भर में केचअप को बड़े ही चाव के साथ खाते हैं। भारत में भी लोग इसे समोसे, आलू पेटीज और पकौड़ों के साथ खाना पसंद करते हैं। इसका स्वाद बच्चों को इतना पसंद आता है कि इसके बिना उनका खाना पूरा नहीं होता। लेकिन क्या आप जानते हैं फ्रांस सरकार ने केचप पर बैन लगा दिया है। इसके पीछे का कारण यह है कि वहां के टीनएज के बच्चे इसे कुछ ज्यादा ही खा रहे थे। (Photos Source: Pexels) -
Chyawanprash
भारत में लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सर्दियों में च्यवनप्राश खाते हैं। इसमें कई औषधीय गुणों के पाये जाने की वजह से भी लोग लोग इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें, साल 2005 में च्यवनप्राश पर कनाडा में बैन लगा दिया था। बैन के पीछे वजह यह बताई गई की इसमें बड़ी मात्रा में लीड और मरक्यूरी पाया जाता है। (Photos Source: Pexels) -
Ghee
भारत में घी का इस्तेमाल मिठाई, पराठा, रोटी, दाल, सब्जी लगभग हर जगह किया जाता है। लोग पराठों और रोटियों में तो भर-भरकर घी लगाते हैं। लेकिन अमेरिका में घी पर बैन लगाया गया है। वहां के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का मानना है कि घी के सेवन दिल की दौरा, ब्लड प्रेशर और मोटापे का कारण बन सकता है। (Photos Source: Freepik) -
Chewing Gum
आपने अपने आस-पास कई लोगों को च्यूइंग गम चबाते तो जरूर देखा होगा। कुछ लोग इसे स्टाइल के तौर पर खाते हैं तो कुछ डबल चिन दूर करने और जॉलाइन पाने के लिए एक्सरसाइज के तौर पर। लेकिन सिंगापुर में च्यूइंग गमपर 1992 से बैन लगाया गया था। दरअसल, यहां पर बहुत से लोग च्यूइंग गम खाकर कहीं भी थूक देते थे, जिसकी वजह से वहां पर गंदगी फैलती थी। वहीं, सिंगापुर अपनी साफ-सफाई के लिए बहुत मशहूर है इसलिए यहां च्यूइंग गम पर बैन लगा दिया गया ताकि लोग इसे कहीं भी फेंक या चिपका न सकें। (Photos Source: Pexels) -
Poppy seed
भारत में खसखस का इस्तेमाल शर्बत समेत कई चीजों में किया जाता रहा है। लेकिन सिंगापुर, ताइवान, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों में इस पर बैन है क्योंकि इसमें मॉर्फिन की मात्रा पाई जाती है। (Photos Source: Amazon)
(यह भी पढ़ें: कैंसर जैसी बिमारी को कम करती है कॉफी, जानिए इसको पीने के 7 फायदे)