-
सुपरस्टार सलमान खान रविवार को राजश्री मीडिया के सीईओ रजत बड़जात्या की शोकसभा में शामिल हुए। शोकसभा में सलमान खान अपने आप पर कंट्रोल नहीं कर पाए और उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। इससे पहले सलमान ने रजत की मौत पर ट्वीट करके शोक जताया था। सलमान शोकसभा में अपनी बहन अलविरा अग्निहोत्री के साथ पहुंचे थे। रजत का निधन शुक्रवार को मुंबई में हुआ था। सूरज बड़जात्या के चचेरे भाई रजत को कैंसर था और वह कुछ दिनों से जसलोक अस्पताल में भर्ती थे। सलमान और रजत अच्छे दोस्त थे। समलान ने सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी मैंने प्यार किया से बड़ा ब्रेक लिया था। इसे मूवी बड़जात्या ने ही प्रोड्यूस किया था। रजत की शोकसभा में डायरेक्टर सुभाष घई, एक्ट्रेस तारा शर्मा सहित कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी देखने को मिले। (Photo Source: Twitter)
-
शोकसभा में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स। (Photo Source: Indian Express/Varinder Chawla)
-
शोकसभा में पहुंचीं एक्ट्रेस तारा शर्मा।(Photo Source: Indian Express/Varinder Chawla)

रजत अजीत बड़जात्या के बेटे थे। रजत का दाह संस्कार शनिवार को वर्ली शमशान घाट पर किया गया। (Photo Source: Indian Express/Varinder Chawla) -
रजत के अचनाक निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को सदमा पहुंचा। (Photo Source: Indian Express/Varinder Chawla)
-
सलमान खान, रितेश देशमुख, बोमन ईरानी, रिचा चड्डा सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्विटर पर शोक जताया था। (Photo Source: Indian Express/Varinder Chawla)
-
रजत अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। राजश्री प्रोडेक्शन की शुरुआत सूरज और रजत के दादा ताराचंद बड़जात्या ने की थी। (Photo Source: Indian Express/Varinder Chawla)