-
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित एनटीपीसी परीक्षा 2016 देने वाले परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। भारतीय रेलवे के आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का परिणाम सितंबर के आखिर हफ्ते तक घोषित कर दिया जाएगा। इसके नतीजे आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
-
वहीं आरआरबी ने इस परीक्षा को लेकर कई नए अपडेट भी जारी किए हैं, जिसमें इस परीक्षा को लेकर कई अपडेट जारी किए हैं। साथ ही परीक्षा के दूसरे चरण को लेकर भी कई अपडेट जारी किए गए हैं।
-
साथ ही भारतीय रेलवे आरआरबी की मदद से इसके दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन करने की भी योजना बना रहा है जिसमें पहली परीक्षा की मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा।
-
नए अपडेट्स के अनुसार आंसर की को लेकर परीक्षार्थियों की आपत्तियों को ध्यान में रखकर फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है जो कि सितंबर या अक्टूबर में वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। बता दें कि बोर्ड ने 12.08.2016 से 21.08.2016 तक परीक्षार्थियों की आपत्तियां स्वीकार की थी।
-
बोर्ड के अनुसार दूसरे चरण की परीक्षा की मेरिट लिस्ट और अन्य टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर केंडिडेट्स का चयन किया जाएगा।
-
बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड भारतीय रेल में रिक्त पदों की भर्ती करता है और इस समय पूरे भारत में कुल 19 रेलवे भर्ती बोर्ड क्रियाशील हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड का गठन भर्ती प्रक्रिया में सरलता लाने के लिए किया गया था। यह पूरे भारत में कई पदों के लिए भर्ती करता है।
-
हजारों की संख्या में कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा रेलवे ने 18 हजार पदों के लिए आवेदन मांगे थे। यह भर्ती साल 2015 में निकाली गई थी। यह एग्जाम देशभर के 1120 से ज्यादा सेंट्ररों पर करवाया गया था। यह ऑनलाइन एग्जाम मार्च से मई तक तीन महीने चला था।