-
रेलवे भर्ती बोर्ड ने एएलपी यानि असिस्टेंट लोको पायलट/ टैक्नीशियन पदों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजन किया था। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार काफी लंबे समय से इस परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे थे। अब आरआरबी मुंबई ने इस परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।
-
आरआरबी हर साल विभिन्न विभागों में पदों की भर्ती के लिए कई परीक्षाओं का आयोजन करता है और इस बार भी आरआरबी ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए असिस्टेंट लोको पायलट/ टैक्नीशियन पदों के लिए आवेदन मांगे थे।
-
इन पदों की भर्ती के लिए आरआरबी ने 21 जनवरी को इस परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया था और इस परीक्षा में भाग लिया था। अब इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
-
परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को 17 अक्टूबर से 1 दिसंबर के बीच अपने दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा। इस दस्तावेज वेरिफिकेशन से जुड़ी और अधिक जानकारी जल्द ही परीक्षार्थियों को दे दी जाएगी।
-
कैसे देखें अपना रिजल्ट- अपना रिजल्ट देखन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-ऑन करें और उसके बाद ALP/ Technician aptitude test results से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर अपना नतीजे देख लें।
-
बता दें कि भारत का रेलवे सबसे ज्यादा कर्मचारियों वाला विभाग है। रेलवे में खाली पदों की संख्या भी काफी ज्यादा है। रेलवे भर्ती नियंत्रण बोर्ड (RRB) भारत की एक सरकारी संस्था है, जिसका गठन 1998 में रेल मंत्रालय के अंर्तगत किया गया था। 1985 में रेलवे सर्विस कमीशन को रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) का रूप दिया गया था।