-
RPSC Rajasthan 3rd Grade Result: राजस्थान पंचायती राज विकास जिला परिषद ने राजस्थान लोक सेवा आयोग तृतीय ग्रेड अध्यापक भर्ती-2013 के संशोधित नतीजे जारी कर दिए हैं। परिषद ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं।
-
RPSC Rajasthan 3rd Grade Result: परिषद् की ओर से जारी किए गए थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती नतीजों में दोनों लेवल परीक्षा के नतीजे शामिल है। इससे पहले भर्ती में लेवल-1 और लेवल-2 परीक्षा का आयोजन किया गया था।
-
RPSC Rajasthan 3rd Grade Result: रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार कट-ऑफ का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट आने के बाद 22 अगस्त को कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए जा सकते हैं।
-
RPSC Rajasthan 3rd Grade Result: यह भर्ती कई पदों के लिए निकाली गई थी और इसमें लेवल 1 के लिए 1 लाख 10 हजार और लेवल 2 के लिए 9000 पद शामिल थे, जिसके लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया था।
-
RPSC Rajasthan 3rd Grade Result: हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भी कई पदों के लिए भर्ती निकाली थी और इसके लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। हालांकि अभी परीक्षा के नतीजे घोषित होना बाकी है।
-
RPSC Rajasthan 3rd Grade Result: अपना रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट examtgt.rajasthan.gov.in पर जाएं और उसके बाद परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करने के बाद जानकारी आदि भरकर अपना संशोधित रिजल्ट देख लें।