-
Rohit Sardana Wife Pramila Dixit: देश के चर्चित पत्रकार रोहित सरदाना अब इस दुनिया में नहीं हैं। 30 अप्रैल 2021 को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद उनका निधन हो गया था। रोहित सरदाना अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गए हैं। पति के जाने के बाद भी उनके विचारों को जिंदा रखने के लिए प्रमिला दीक्षित ने एक फैसला किया है।
-
रोहित सरदाना का पत्नी प्रमिला दीक्षित का कहना है कि किसी शख्स का जाना उसके शरीर का जाना बेशक हो सकता है लेकिन उसके विचार हमेशा जीवित रहते हैं। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/rohit-sardana-wife-family-daughters-networth-income-property-see-inside-photos-of-house-of-aaj-tak-anchor-anjana-om-kashyap-colleague-journalist/1729149/">घर में रह गई हैं सिर्फ तस्वीर और यादें, देखें अंदर से कैसा था रोहित सरदाना का आशियाना</a> )
-
प्रमिला दीक्षित ने सोशल मीडिया में लिखा- कुछ लोग जाते नहीं मिसाल बन जाते हैं। रोहित सरदाना के विचारों का दंगल थमे नहीं। राष्ट्रवाद की इसी अलख को जगाए रखने के लिए हम दस्तक दे रहें हैं Rohit Sardana Foundation के साथ।
-
दरअसल रोहित सरदाना की पत्नी ने अपने दिवंगत पति के नाम पर एक फाउंडेशन की स्थापना की है। इस फाउंडेशन का उद्देस्य है कि रोहित सरदाना के विचार जिंदा रहें। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/rohit-sardana-wife-share-photos-of-her-daughter-in-which-she-wants-to-meet-to-her-father-aaj-tak-anchor-but-it-will-never-happen/1720311/">अंतिम दिनों में पिता से मिलने को यूं बेचैन थी बेटी, दिवंगत रोहित सरदाना की पत्नी ने शेयर की फोटो</a> )
-
बकौल प्रमिला भारतीय पत्रकारिता के लिए रोहित सरदाना की कई योजनाएं और सपने थे। रोहित सरदाना फाउंडेशन का उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक प्रभाव लाने के लिए उनकी योजनाओं को क्रियान्वित करना है।
-
रोहित सरदाना फाउंडेशन के लिए लोगों से चंदे की अपील की गई है। उस धनराधि का प्रयोग फाउंडेशन राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का काम करेगा। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/rohit-sardana-wife-daughter-family-networth-income-property-late-aaj-tak-anchor-and-anjana-om-kashayap-jounalist-friend-wife-pramila-dixit-slammed-trolls-over-defaming-her-husband-after-his-death-re/1728377/">रोहित सरदाना को बदनाम करने वालों पर भड़कीं उनकी पत्नी, बताई कुल कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं पति</a> )
-
Photos: Rohit Sardana Instagram
