
गणेश उत्सव को भारत में सभी जगहों पर बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है। 10 दिन तक चलने वाले इस पर्व में गणपति बप्पा को तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं। इस दिन गणपति बप्पा की खास पूजा भी की जाती है। वहीं गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं और इसकी तैयारियों की कुछ तस्वीरें सामने आई है। 
गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस दिन लोग अपने घर में गणपति की स्थापना करते हैं। 
गणेश पूजा से पहले लोग अपने घरों को काफी अच्छे से सजाते हैं। इसकी खरीदारी को लेकर बोहारीअली से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि लोग गणेश पूजी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। घरों को सजाने और बप्पा का स्वागत करने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। 
बोहारीअली के बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली है। यहां भारी संख्या में लोग खरीदारी करते दिखे। 
यहां महिलाएं भारी संख्या में खरीदारी करने पहुंची थीं। 
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बाजार में घर सजाने के लिए झालर, फूल तमाम तरह साजो सामान मिल रहे हैं। 
बता दें कि गणेश चतुर्थी के दिन भक्त प्यारे बप्पा की मूर्ति को घर लाकर उनका सत्कार करते हैं। फिर 10वें दिन यानी कि अनंत चतर्दशी को विसर्जन के साथ मंगलमूर्ति भगवान गणेश को विदाई जाती है। 
बता दें कि महाराष्ट्र में इस उत्सव को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। All Images: Pavan Khengre