बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं जो फिल्मों से अलग अपनी रियल लाइफ में स्पोर्ट्स और एक्शन में माहिर होते हैं। जैसे दीपिका अच्छा बैडमिंटन खेलती हैं तो वहीं अक्षय कुमार मार्शल आर्ट्स और एक्शन बाजी में माहिर हैं। यही वजह है कि उन्हें खिलाड़ी कहा जाता है। लिहाजा आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं जो एशियाई गेम्स में खेली हैं और उसी प्रतिभा को वे फिल्मों में निखारने की कोशिश करती हैं। ये एक्ट्रेस अपना योगदान ऐसी फिल्मों में देती हैं जिसमें वे करोड़ों महिलाओं के प्रेरणा बन सकें। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस रितिका सिंह के बारे में। आगे की स्लाइड क्लिक करके बिस्तार से जानिए। रितिका सिंह वैसे तो साउथ इंडियन फिल्म में अपना जलवा बिखेरती हैं। लेकिन उनके करिअर की शुरुआत फिल्मों से नहीं बल्कि खेल से हुई। -
रितिका का जन्म 16 दिसंबर 1993 को मुंबई में हुआ था। वे महज 22 साल की हैं।
-
उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत 2009 में Asian Indoor Games की Super Fight League से की थी।
-
इस दौरान रितिका ने किकबॉक्सर के रूप में 52 किलो वर्ग वाली प्रतियोगिता में बाग लिया था। तब उनकी उम्र महज 15 साल थी।
-
इसके बाद वे सुपर फाइट लीग के उद्घाटन सत्र में नजर आईं। रितिका एक मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट भी हैं।
-
बीते साल ही वे राजकुमार हिरानी की फिल्म साला खड़ूस में माधवन की स्टूडेंट बनकर आई थीं।
फिल्म बॉक्सऑफिस पर ज्यादा नहीं चलीं लेकिन रितिका की एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। -
फिल्म में वे चेन्नई की झुग्गी बस्तियों में रहने वाली एक मारीवारी की लड़की मदी के किरदार में नजर आईं। फिल्म में उन्होंने अपनी बॉक्सिंग का जौहर बड़े पर्दे पर दिखाया और खूब वाहवाही बटोरी।
बड़े पर्दे पर आईं रितिंका सिंह के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि वे रियल लाइफ में भी अच्छी बॉक्सर हैं। साला खड़ूस में भले ही रितिका मछली बेचने वाली के रूप में नजर आईं लेकिन रियल लाइफ में बेहद ही ग्लैमरस हैं। -
फिलहाल वे साउथ इंडियन सिनेमा में बिजी हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म शिवलिंगा हैं।
