-

देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इसके साथ ही दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत भी देखी। (Photo: AP)
-
समारोह के यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन चीफ गेस्ट रहे। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
परेड में तीनों सेनाओं की ताकत देखने को मिली। एयरफोर्स के राफेल, जगुआर, मिग7 29, सुखोई समेत 29 एयरक्राफ्ट शामिल हुए। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
गणतंत्र दिवस के मौके की कर्तव्य पथ से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक हैं। आइए डालते हैं एक नजर: (Photo: AP)
-
गणतंत्र दिवस परेड समारोह के दौरान महाराष्ट्र राज्य की झांकी बेहद आकर्षक थी। (Photo: AP)
-
भारतीय नौसेना की परेड टुकड़ी की तस्वीर है। झांकियों के साथ नौसेना के जवान कुछ इस तरह तिरंगे की शान बढ़ाते नजर आएं।
-
गणतंत्र दिवस समारोह में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान और दो सी-295 विमान हवा में अपनी ताकत दिखाते नजर आएं। (Photo: PTI)
-
ये सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) है जो गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में मार्च पास्ट करती दिखी। (Photo: PTI)
-
गणतंत्र दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जो काफी मनमोहक था। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
इस दौरान अलग-अलग राज्य द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जो काफी आकर्षक रहा। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
ये असम रेजिमेंट की टुकड़ी है जो कर्तव्य पथ पर मार्च करते दिखी। Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
ये भारतीय सेना की हिम योद्धा टुकड़ी है जो कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मार्च करते दिखे। (Photo: ANI)
-
हिम योद्धा असल में वे सैनिक हैं जो लद्दाख, सियाचिन और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में तैनात रहते हैं। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
हिम योद्धा की टुकड़ी में बर्फीले इलाकों में तैनात बैक्ट्रियन ऊंट, पहाड़ों में सेना का भरोसा बने जांस्कर टट्टू और आसमान से निगरानी करने वाली चील (रैप्टर) भी शामिल थे। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
हिम योद्धा के साथ चलने वाले जानवर, बर्फ में सामान ढोते हैं और दुर्गम इलाकों में रास्ता बनाते हैं। साथ ही निगरानी और संदेश पहुंचाने में भी मदद करते हैं। ये जानवर नहीं बल्कि सेना के मजबूत हथियार भी हैं। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
परेड में भारत की 5 देसी डॉग ब्रीड्स भी खास तौर पर नजर आई जिसमें मुधोल हाउंड, रामपुर हाउंड, पिप्पीपराई, कोम्बई और राजापलायम डॉग्स परेड का हिस्सा बनें। साथ ही ये डॉग्स बुलेट-प्रूफ जैकेट, कैमरा, जीपीएस, रेडियो और एंडवांस निगरानी सिस्टम से लैस नजर आएं। इन्हें अटैक और पेट्रोल ड्यूटी के लिए ट्रेन किया जाता है। (Express Photo by Tashi Tobgyal) कौन हैं उर्सुला वॉन डेर लेयेन? एंटोनियो कोस्टा का भारत से क्या नाता है?
-
ये भार कमांडो हैं जो इसी साल सेना में शामिल किए गए हैं। 77 गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर इनका जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिला। इनकी गिनती भारत के सबसे खतरनाक कमांडो में की जा रही है। (Photo: AP)
-
भौरव यूनिट पैदल सेना बटालियनों की तुलना में काफी छोटी और तेज होगी। एक भैरव बटालियन में 250 सैनिक होंगे जो सबसे घातक हथियारों से लैस होंगे। साथ ही ड्रोन युद्ध में ये माहिर होंगे। (Photo: AP)
-
कर्तव्य पथ का नजारा बेहद ही मनमोहक रहा जिसे देखने के लिए देश दुनिया से हजारों लोग आए थे। (Photo: ANI)
-
भारतीय अर्धसैनिक बल की महिला सैनिक हैं जो मोटरसाइकिलों पर अपने कौशल का प्रदर्शन करती नजर आईं। (Photo: AP)
-
ऑपरेशन सिंदूर में जिन मिसाइलों से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया था उसमें से एक मेड इन इंडिया आकाश मिसाइल भी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्यम दूर की सतह से हवा में मार करने वाली ये मिसाइल भी परेड की हिस्सा बनी। (Photo: AP)
-
गणतंत्र दिवस परेड समारोह के दौरान आधुनिक हथियारों से लैस आर्मी के वाहन भी नजर आएं। (Photo: AP)
-
ये मेड इन इंडिया मिसाइल है जिसे गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शन में शामिल किया गया। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है जो एक लंबी दूरी की शिप-रोधी मिसाइल है। (Photo: AP)
-
भारतीय अर्धसैनिक बलों के जवान मोटरसाइकिलों पर अपना कौशल प्रदर्शन करते दिखें। (Photo: AP)
-
गणतंत्र दिवस परेड समारोह में ड्रोन का भी शानदार प्रदर्शन किया गया। (Photo: AP)
-
ये हल्क स्ट्राइक वाहन हैं जिनका गणतंत्र दिवस परेड समारोह में प्रदर्शन किया गया। (Photo: AP)
-
गणतंत्र दिवस परेड समारोह में खोजी कुत्ते भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान ये बुलेट-प्रूफ जैकेट, कैमरा, जीपीएस, रेडियो और एंडवांस निगरानी सिस्टम से लैस नजर आएं। (Photo: AP) 12 प्वाइंट्स में सझें रिपब्लिक डे परेड में क्या रहा खास, इन हथियारों ने दिखाई अपनी खतरनाक ताकत