-
सावन के महीने को पूरे वर्ष का सबसे पवित्र समय माना जाता है। यह महीने भगवान शिव को समर्पित है। लोग सावन के महीने में शिवालय जाकर जलाभिषेक और पूजा-पाठ करते हैं। (Photo: Indian Express) प्रेमानंद महाराज ने बताया किस समय का देखा गया सपना सच होता है? इसे संकेत समझे और सावधान हो जाएं
-
सावन से पहले लोग अपने घरों के मंदिरों की भी साफ सफाई करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें सावन से पहले मंदिर से हटा लेना चाहिए। (Photo: Pexels)
-
1- अधजले दीये और तेल
पूजा घर में कभी भी अधजले दीये नहीं रखना चाहिए। इन्हें रोज हटा देना चाहिए। साथ ही जले दीपक का बचा हुआ तेल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये नेगेटिव ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। (Photo: Pexels) -
2- गैर पूजन सामग्री
पूजा घर में बिना जरूरत की चीजें हटा देनी चाहिए। अगर पूजा के कमरे में पेपर, किताबें, मोबाइल रिमोट और चाबी जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसी चीजों पूजा घर की शुद्धता को नष्ट करती हैं।(Photo: Pexels) Sawan Best Bangles Colors: बेहद खास होगा आपका लुक जब सावन में पहनेंगी इस रंग की चूड़ियां, निखर उठेगी कलाई -
3- खंडित मूर्तियां और फोटो
अगर आपके पूजा घर में खंडित मूर्तियां यानी टूटी हुई किसी देवी देवता की मूर्ति है तो उसे तुरंत हटा दें। यह वास्तु दोष का कारण बनती हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। (Photo: Pexels) -
4- सूखे फूल
अगर घर के मंदिर में सूखे या मुरझाए फूल रखे हुए हैं तो उन्हें सावन से पहले हटा देना चाहिए। (Photo: Pexels) -
5- राख-भस्म
पूजा स्थान से धूप, हवन या पूजा से बची हुई राख, अगरबत्ती की लकड़ियां जमा हो गई हैं तो इसे भी सावन से पहले साफ कर लें। यह पूजा स्थल की ऊर्जा को कमजोर करती हैं। (Photo: Pexels) -
6- कपड़े
घर के मंदिर में इस्तेमाल होने वाले कपड़े या फिर पट, आसन और वस्त्र को भी सावन से पहले साफ कर लेना चाहिए। वहीं, पुराने और फटे कपड़ों को तुरंत हटा देना चाहिए। (Photo: Pexels) -
7- ये भी हटा लें
सुखी माला, टूटी घंटी, पुराने पूजा के सामान अगर रखे हुए हैं तो इन्हें भी सावन से पहले हटा दें। ऐसी चीजें घर की सकारात्मक ऊर्जा को रोकती हैं और नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं। (Photo: Pexels) सावन में झूला झूलने, हरी साड़ी पहनने और मेहंदी लगाने का क्या है महत्व?