-
Mukesh Ambani Nita Ambani Isha Ambani: मुकेश अंबानी औऱ नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं। बेटी ईशा और आकाश अंबानी (Akash Ambani) जुड़वा हैं तो वहीं अनंत अंबानी (Anant Ambani) दोनों से तीन साल छोटे हैं। आकाश अंबानी हाल ही में पिता बने हैं। आकाश की पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने बेटे को जन्म दिया है। जहां अनंत अंबानी फिलहाल कुंवारे हैं और ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल (Anand Piramal) से हो चुकी है। आइए जानें एशिया के सबसे अमीर शख्स की इकलौती बेटी ईशा अंबानी से जुड़ी कुछ बातें:
-
ईशा अंबानी अपने पिता के बेहद करीब हैं। वह कई बार सार्वजनिक मंचों से यह भी कह चुकी हैं कि उनके पिता ही उनके रोल मॉडल हैं। खुद के एक सफल उद्यमी बनने के लिए भी वह अपने पिता को ही श्रेय देती हैं। कहा जाता है कि मुकेश अंबानी ईशा की कोई भी बात नहीं टालते।
-
ईशा अंबानी पार्टी लवर हैं। वह अकसर दोस्तों के साथ पार्टियां करती दिख जाती हैं।
नीता अंबानी के बारे में कहा जाता है कि वह कभी अपने जूते रिपीट नहीं करती हैं। वहीं ईशा अंबानी इस मामले में अपनी मां से बिल्कुल अलग हैं। वह कई बार एक ही कपड़े दोबारा पहने नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह अपने एक पारिवारिक फंक्शन में उसी ड्रेस में नजर आई थीं जो उन्होंने साल भर पहले एक शादी में पहना था। ईशा अंबानी को गहनों के कलेक्शन का भी शौक है। ये बात अलग है कि वह बहुत ज्यादा गहनों में कम ही नजर आती हैं। लेकिन आनंद पीरामल संग उनकी शादी और उसके बाद कई फंक्शन्स में वह बेहद शानदार और कीमते गहनों में नजर आईं। -
ईशा अंबानी चैरिटी भी दिल खोलकर करती हैं। उन्होंने लड़कियों और अंडर प्रीविलेज्ड बच्चों के लिए काफी काम किया है।
-
All Photos: Social Media
