-
Mukesh Ambani Nita AMbani: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं। आकाश अंबानी (Akash Ambani) और ईशा अंबानी (Isha Ambani) जुड़वा हैं तो वहीं अनंत अंबानी (Anant Ambani) छोटे बेटे हैं। अंबानी परिवार के ये तीनों बच्चे आज फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि बेटी ईशा को लेकर नीता अंबानी ने कुछ और सोच रखा था जो पूरा ना हो सका।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताया था कि उनकी हमेशा से इच्छा थी कि ईशा डांस के क्षेत्र में काफी आगे जाएं। ईशा जब छोटी थीं तब उनका रुझान डांस की तरफ था भी। लेकिन एक वाकये ने उनसे डांस ही छुड़वा दिया। नीता ने बताया था कि 5-6 साल की उम्र में ईशा घर से थोड़ी दूर पर ही एक डांस क्लास जाया करती थीं। हमेशा कोई ना कोई उनके साथ जाता था। -
एक दिन रास्ता याद कराने के मकसद से ईशा को कहा गया कि तुम अकेले जाओ। ईशा घर से थोड़ा आगे ही निकली थीं कि वह रास्ता भटक गईं।
-
रास्ता भटकने के कारण ईशा इतना डर गईं कि वह सड़क किनारे ही बैठकर जोर-जोर से रोने लगीं। उस दिन के बाद से ईशा कभी डांस क्लास ही नहीं गईं।
-
ईशा इन दिनों रिलायंस जियो की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
-
ईशा अंबानी की शादी पीरामल इंडस्ट्रीज के आनंद पीरामल से हुई है।
-
All Photos: Social Media
