-
Mukesh Ambani Reliance: रिलायंस इंडस्ट्रीज के तीफ मुकेश अंबानी दुनिया के 8वें सबसे अमीर शख्स हैं। भारत में संपत्ति के मामले में उनका पहला स्थान है। मुकेश अंबानी अपने बिजनेस सेंस के साथ ही अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चित हैं। मुकेश अंबानी ने अपने कुछ उसूल बना रखे हैं जिनसे वह कभी समझौता नहीं करते।
-
मुकेश अंबानी को सुबह देर तक होना पसंद नहीं है। वह सप्ताह के सातों दिन सुबह 5 बजे के करीब उठ जाते हैं। सुबह हल्के-फुल्के वर्कआउट के बाद ही वह अपने दिन की शुरुआत करते हैं।
-
काम पर निकलने से पहले वह हमेशा अपनी मां कोकिला बेन के पैर छूते हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन वह अपनी मां का आशीर्वाद लेना भूलते हों।
-
मुकेश अंबानी कभी शराब को हाथ नहीं लगाते। वह मांसाहार से भी दूर रहते हैं। किसी भी परिस्थिति में वह अपनी इस आदत से समझौता नहीं करते।
-
मुकेश अंबानी को लेट नाइट पार्टीज से भी परहेज है। वह ज्यादातर समय कोशिश करते हैं कि उन्हें लेट नाइट पार्टीज में ना जाना पड़े।
-
मुकेश अंबानी का एक उसूल ये भी है कि वह चाहे जितने भी बिजी रहें लेकिन रात का खान परिवार के साथ ही खाते हैं।
-
संडे का अपना पूरा दिन मुकेश अंबानी परिवार के लिए रिजर्व रखते हैं। उस दिन वह ना तो किसी से मिलते हैं औऱ ना ही कोई बिजनेस संबंधी काम करते हैं।
-
All Photos: Social media