-
Javed Akhtar Rekha: जावेद अख्तर बॉलीवुड के मशहूर नाम हैं। 17 जनवरी 1945 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जन्मे जावेद अख्तर 77 साल के हो गए हैं। अपने 75वें जन्मदिन पर उन्होंने आलीशान पार्टी दी थी। इस पार्टी में रिलायंस (Reliance) इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) समेत बॉलीवुड के तमाम बड़े चेहरे शामिल हुए थे। रेखा (Rekha) भी पहुंची थीं। तब रेखा की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। आइए डालते हैं उन तस्वीरों पर एक नजर:
-
जावेद अख्तर की वो जन्मदिन की पार्टी काफी सुर्खियों में रही थी। तमाम बड़े चेहरोंं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस अभिनेत्री रेखा की हुई तो हर किसी की निगाहे उन्हीं पर जाकर टिक गई।
-
रेखा अपने स्टाइल और फिटनेस से आज कल की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं।
-
उस पार्टी में रेखा के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी।
-
इस खूबसूरत साड़ी के साथ रेखा ने मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक के साथ हैवी गोल्डन ईयररिंग्स के हेयरस्टाइल में हमेशा कि तरह बन बनाया हुआ था। मांग में सिंदूर और छोटी से बिंदी रेखा की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहे थे।
-
रेखा ने खूबसूरत नेकपीस के साथ अपने इस लुक को कम्प्लीट किया था। उन्होंने हाथ में सुंदर सा गोल्डन कलर का पोटली बैग भी कैरी किया था।
-
बता दें कि इस पार्टी में तमाम फिल्मी हस्तियों के साथ ही रिलायंस चीफ मुकेश अंबानी भी अपने बेटे आकाश और बहू श्लोका के साथ पहुंचे थे।
-
Photos: Indian Express And Social Media
