-
फिल्म इंडस्ट्री में कुछ सरनेम बेहद चर्चित हैं, जैसे कपूर, खान या फिर बच्चन। कई एक्टर्स ऐसे भी हैं जो अपना सरनेम यूज नहीं करते हैं। ऐसा करने वालों में रेखा से लेकर तब्बू जैसे फिल्मस्टार्स का नाम शामिल हैं। आइए डालते हैं सरनेम यूज ना करने वाली कुछ चर्चित एक्ट्रेसेस पर एक नजर:
-
अपने जमाने की मशहूर अदाकार वैजयंती माला का पूरा नाम वैजयंती माला रमण है। हालांकि वह अपना सरनेम नहीं लगाती हैं। (Photo: Screengrab)
-
साउथ की चर्चित अभिनेत्री और राजनेता रोजा भी अपना सरनेम यूज नहीं करती हैं। उनका सरनेम सेल्वम है। (Photo: Social Media)
-
एक्ट्रेस ज्योतिका का पूरा नाम ज्योतिका सदाना सर्वानन है। ज्योतिका ने फिल्मों के लिए कभी सरनेम यूज नहीं किया। (Photo: Jyothika Twitter)
-
रेखा का सरनेम गणेशन है। रेखा अपना सरनेम यूज नहीं करते हैं। (Photo: Screengrab)
-
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का पूरा नाम श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन था। लेकिन वह हमेशा श्रीदेवी ही कहलाईं। (Photo: Screengrab)
-
हेलेन ने भी कभी अपना सरनेम नहीं लगाया। उनका पूरा नाम हेलेन ऐन रिचर्डसन है। (Photo: Screengrab)
-
तब्बू भी अपना सरनेम यूज नहीं करती है। तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम हाशमी है। (Photo: Tabu Fan Club Facebook)
